Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल का निधन, 90 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल का निधन, 90 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

फिल्म जगत में श्याम बेनेगल के योगदान को देखते उन्हें 1976 में पद्मश्री और 1991 में पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुका। उन्होंने अपने खाते में 8 नेशनल अवॉर्ड भी दर्ज करा रखे हैं। सबसे ज्यादा नेशनल अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड श्याम बेनेगल के नाम पर ही हैं।

Shyam Benegal
inkhbar News
  • Last Updated: December 23, 2024 20:16:25 IST

मुंबई। मशहूर फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल का 90 सोमवार देर शाम मुंबई में निधन हो गया। उन्होंने 90 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली है।

इंडस्ट्री को दिया बेहतरीन कलाकार

श्याम बेनेगल की फिल्मों की वजह से भारतीय सिनेमा को बेहतरीन कलाकार मिले हैं। इसमें शबाना आजमी, स्मिता पाटिल, नसीरुद्दीन शाह, ओम पुरी, अमरीश पुरी, अनंत नाग जैसे कलाकार शामिल हैं। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और सत्यजीत रे पर डॉक्युमेंट्री बनाने के साथ साथ उन्होंने दूरदर्शन के धारावाहिक यात्रा, कथा सागर और भारत एक खोज का भी निर्देशन किया था।

मिल चुका है ये सम्मान

फिल्म जगत में उनके योगदान को देखते उन्हें 1976 में पद्मश्री और 1991 में पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुका। उन्होंने अपने खाते में 8 नेशनल अवॉर्ड भी दर्ज करा रखे हैं। सबसे ज्यादा नेशनल अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड श्याम बेनेगल के नाम पर ही हैं। साल 2005 में इन्हें भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

बना चुके हैं ये फिल्में….

जुबैदा
द मेकिंग ऑफ द महात्मा
नेताजी सुभाष चंद्र बोसः द फॉरगोटन हीरो
मंडी
आरोहन
वेलकम टु सज्जनपुर

फिल्म जगत में शोक

इसके अलावा भी इन्होंने दर्जनों बेहतरीन फिल्में बनाई। सबसे ज्यादा 8 नेशनल अवॉर्ड जीते। दादा साहब फाल्के सम्मान भी मिला। उनके निधन पर फिल्मी जगत के कई नामचीन हस्तियां शोक व्यक्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

‘काशी में ईश्वर का हुआ आभास’ साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी वाराणसी पहुंचीं और गंगा आरती में हुईं शामिल