Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • FIRE IN CANDLE FACTORY: पिंपरी चिंचवड़ में मोमबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने से 6 की मौत, 8 घायल

FIRE IN CANDLE FACTORY: पिंपरी चिंचवड़ में मोमबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने से 6 की मौत, 8 घायल

मुंबई: महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवड़ में एक बड़ा हादसा हो गया है। पिंपरी चिंचवड़ शहर के तलावड़े इलाके में एक मोमबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री में आग (Fire In Candle Factory) लग गई, जिसकी वजह से छह लोगों की मौत हो गई है। वहीं, घटना में 8 लोगों के घायल होने की भी खबर आ रही है। […]

FIRE IN CANDLE FACTORY: पिंपरी चिंचवड़ में मोमबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने से 6 की मौत, 8 घायल
inkhbar News
  • Last Updated: December 8, 2023 18:43:23 IST

मुंबई: महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवड़ में एक बड़ा हादसा हो गया है। पिंपरी चिंचवड़ शहर के तलावड़े इलाके में एक मोमबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री में आग (Fire In Candle Factory) लग गई, जिसकी वजह से छह लोगों की मौत हो गई है। वहीं, घटना में 8 लोगों के घायल होने की भी खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक, दोपहर के करीब 3 बजे फैक्ट्री में आग लगी थी। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।

नगर निगम के आयुक्त शेखर सिंह ने बताया कि पिंपरी चिंचवड़ शहर के तलावड़े इलाके में एक मोमबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने की घटना में छह लोगों की मौत हो गई है।

एसीपी पद्माकर घनवत ने दी जानकारी

वहीं, पिंपरी चिंचवाड़ एसीपी पद्माकर घनवत ने घटना (Fire In Candle Factory) की जानकारी देते हुए कहा कि मोमबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने की घटना में छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि आठ लोग घायल हो गए हैं। घटना आज दोपहर 3 बजे के आसपास हुई। एसीपी ने आगे बताया कि इस घटना के पीछे के कारणों की पहचान की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Cash For Query Scam: कैश फॉर क्वेरी मामले में महुआ मोइत्रा से पहले भी इतने सांसद हुए हैं निष्कासित