Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Chandra Grahan 2023: दिखाई दिया साल का पहला चंद्रग्रहण, यहां देखें तस्वीरें

Chandra Grahan 2023: दिखाई दिया साल का पहला चंद्रग्रहण, यहां देखें तस्वीरें

नई दिल्ली: शुक्रवार (5 मई) को बुद्ध पूर्णिमा पर साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण दिखाई दिया. ये ग्रहण रात लगभग 01 बजे तक रहेगा. ख़ास बात ये है कि इस साल बुद्ध पूर्णिमा के दिन 130 साल बाद चंद्र ग्रहण लगा है. संबंधित खबरें ‘धमकियों से नहीं डरता भारत…’, बिलावल भुट्टों की गीदड़भभकी पर […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: May 5, 2023 22:30:37 IST

नई दिल्ली: शुक्रवार (5 मई) को बुद्ध पूर्णिमा पर साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण दिखाई दिया. ये ग्रहण रात लगभग 01 बजे तक रहेगा. ख़ास बात ये है कि इस साल बुद्ध पूर्णिमा के दिन 130 साल बाद चंद्र ग्रहण लगा है.

Inkhabar

हालांकि 15 दिनों के अंतराल पर ये दूसरा ग्रहण हैं जहां 20 अप्रैल के दिन इस साल का पहला सूर्य ग्रहण दिखाई दिया था. आइए आपको इस खूबसूरत चंद्र ग्रहण की तस्वीरें दिखाते हैं.

बता दें, साल का पहला चंद्र ग्रहण 4 घंटे 15 मिनट तक रहने वाला है जिसकी शुरुआत शुक्रवार को रात बजकर 44 मिनट से हुई थी. ये ग्रहण रात 1 बजकर 02 मिनट तक रहेगा. ये चंद्र ग्रहण तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में लगा है जो तब लगता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच से गुजरती. ये उपछाया चंद्र ग्रहण है.

 

भारत में क्या नजर आएगा चंद्र ग्रहण?

दरअसल खगोल विज्ञानियों के मुताबिक साल का पहला चंद्र ग्रहण यूरोप, एशिया के अधिकतर हिस्से, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, प्रशांत,अटलांटिक,अंटार्कटिका और हिंद महासागर में नजर आएगा। जहां तक भारत में इस चंद्र ग्रहण के दिखाई देने की बात करे तो अधिकतर खगोल शास्त्र के जानकारों और हिंदू पंचांग की गणनाओं के अनुसार यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं नजर आएगा। लेकिन मिली जानकारी के मुताबिक देश के कुछ हिस्सों में इस चंद्र ग्रहण को देखा जा सकता है। इतना ही नहीं सूतक काल में किसी भी प्रकार का शुभ कार्य और पूजा-पाठ नहीं किया जाता है।

कर्नाटक चुनाव: बजरंग दल बैन के वादे पर बढ़ा विवाद, BJP नेता ईश्वरप्पा ने जलाया कांग्रेस का घोषणा पत्र

कर्नाटक चुनाव: घोषणा पत्र में कांग्रेस का बड़ा ऐलान- बजरंग दल, PFI जैसे संगठन करेंगे बैन