Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Sonia Gandhi Birthday: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का 76वां जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने दी बधाई

Sonia Gandhi Birthday: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का 76वां जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने दी बधाई

Sonia Gandhi Birthday: नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का आज 76वां जन्मदिन है। इस मौके पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है। बताया जा रहा है कि अभी सोनिया गांधी राजस्थान में हैं। सवाई माधोपुर के रणथंभौर में आज उनका जन्मदिवस मनाया जाएगा। इसे लेकर तैयारियां चल रही […]

(सोनिया गांधी-नरेंद्र मोदी)
inkhbar News
  • Last Updated: December 9, 2022 10:09:40 IST

Sonia Gandhi Birthday:

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का आज 76वां जन्मदिन है। इस मौके पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है। बताया जा रहा है कि अभी सोनिया गांधी राजस्थान में हैं। सवाई माधोपुर के रणथंभौर में आज उनका जन्मदिवस मनाया जाएगा। इसे लेकर तैयारियां चल रही हैं। बता दें कि इससे पहले सोनिया गांधी ने गुरूवार को अपने परिवार के साथ रणथंभौर में टाइगर सफारी का लुत्फ उठाया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है।

नितिन गडकरी ने शुभकामनाएं दी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्मदिवस की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर उन्हें शुभकामनाएं दी है।

राजस्थान में मनाएंगी जन्मदिवस

बता दें कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस वक्त राजस्थान में है। इस बीच गुरूवार को सोनिया गांधी सवाई माधोपुर पहुंची। यहां पर उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ सवाई माधोपुर के रणथंभौर स्थित जोगी महल का भ्रमण किया। गांधी परिवार ने जिप्सी में बैठकर रणथंभौर टाइगर सफारी का भी लुत्फ उठाया। सभी ने सफारी में काफी वक्त बिताया। इसके बाद गांधी परिवार होटल शेर बाग वापस लौट आया। बताया जा रहा है कि इसी होटल में आज पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष का जन्मदिवस मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव