Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Politics: पूर्व PM मनमोहन सिंह का जन्मदिन आज, जानिए उनके राजनीतिक यात्रा की दिलचस्प कहानी

Politics: पूर्व PM मनमोहन सिंह का जन्मदिन आज, जानिए उनके राजनीतिक यात्रा की दिलचस्प कहानी

नई दिल्लीः आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जन्मदिन है। उन्होनें अपने राजनीतिक कैरियर में महत्वपूर्ण निर्णय लिए, जिससे भारत की दिशा और दशा तय हुई। भारतीय बाजार विदेशी निवेश के लिए खोलने का श्रेय मनमोहन सिंह को ही दिया जाता है। उन्हें 1987 में भारत दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्म विभूषण […]

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह
inkhbar News
  • Last Updated: September 26, 2022 14:40:52 IST

नई दिल्लीः आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जन्मदिन है। उन्होनें अपने राजनीतिक कैरियर में महत्वपूर्ण निर्णय लिए, जिससे भारत की दिशा और दशा तय हुई। भारतीय बाजार विदेशी निवेश के लिए खोलने का श्रेय मनमोहन सिंह को ही दिया जाता है। उन्हें 1987 में भारत दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से भी नवाजा गया है।

पूर्व पीएम 90 वर्ष के हुए

आज पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 90 वर्ष के हो गए। उनका जन्म आज के दिन 1932 मे अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत में हुआ था। उनके गांव का नाम ‘गाह’ है। मनमोहन सिंह ने अपने जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल की। देश में आर्थिक सुधारों के लिए बड़े फैसले लिए, जिसमें विदेशी निवेशों के लिए भारतीय बाजार को खोलना सबसे महत्वपूर्ण है। वह 2004 से 2014 तक लगातार दो बार देश के प्रधानमंत्री बनें। प्रधानमंत्री रहते हुए ‘मनरेगा’ लागू किया, जिससे देशभर गरीब रेखा से नीचे से लोगों के लिए रोजगार सुनिश्चित किया।

1991 के बाद ग्लोबल बना भारत

मनमोहन सिंह ने भारतीय राजनीति में हमेशा से ही बड़ी जिम्मेदारियां संभाली है। 1971 में उन्हें भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार के तौर पर नियुक्त किया गया। साल 1972 में वह वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार बने। 90 के दशक में भारतीय अर्थव्यवस्था सबसे बुरे दौड़ से गुजर रही थी। उस समय मनमोहन सिंह भारत के वित्त मंत्री (1991 से 1996) थे। उदारीकरण, वैश्वीकरण और निजीकरण की नीति लाकर देश की अर्थव्यवस्था को नया आयाम दिया। इस दौर में आर्थिक सुधारों को लेकर उनकी सराहना की जाती है।

वित्तमंत्री से प्रधानमंत्री का सफर

मनमोहन सिंह वित्तमंत्री रहने के बाद भारतीय संसद के उच्च सदन (राज्य सभा) के सदस्य बनें। वहां 1998 से 2004 तक विपक्ष के नेता रहे। डॉ. मनमोहन सिंह ने 2004 में 22 मई को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली और 22 मई 2009 को दूसरे कार्यकाल के शपथ ली। वह लगातार दो बार प्रधानमंत्री बनें।

 

‘एक हाथ में नहीं होगी सारी ताकत’- नई पार्टी लॉन्च करते हुए बोले गुलाम नबी आजाद

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका