Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना पर पूर्व केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने भी दुख व्यक्त किया है। विमान में चालक दल के सदस्यों सहित 242 यात्री सवार थे, जिनमें से एक को छोड़कर सभी की मौत हो गई। एयर इंडिया ने पुष्टि की है कि अहमदाबाद से लंदन गैटविक जाने वाली उसकी उड़ान संख्या AI171 आज उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान में 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, एक कनाडाई नागरिक और सात पुर्तगाली नागरिक सवार थे।
पूर्व केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने इंडिया न्यूज से बात करते हुए कहा कि जांच के बाद आई रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कि कि दुर्घटना क्यों हुई। इसके बाद ही कोई निष्कर्ष निकाला जा सकता है। उन्होंने इंडिया न्यूज को बताया कि मानवीय भूल भी हादसे की बड़ी वजह हो सकती है।
कमर्शियल पायलट के तौर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके रूडी ने कहा, “…यह बहुत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। लेकिन मैं कोई विशेषज्ञ नहीं हूं। यह कहना बहुत मुश्किल होगा कि दुर्घटना का कारण क्या था। यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। यह 787 ड्रीमलाइनर विमान था जिसे बहुत कुशल विमान माना जाता है। यह उड़ान भरने के बाद आसानी से 12-14 घंटे तक उड़ान भर सकता है। यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। इसलिए विमान में 80-90 टन ईंधन होना चाहिए… मैं दुर्घटना के कारण पर टिप्पणी नहीं कर सकता, लेकिन यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। यह बहुत दुखद और असामान्य है।”