Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • यूपी के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश जौहरी का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

यूपी के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश जौहरी का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कल्याण सिंह की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे डॉक्टर दिनेश जौहरी का निधन हो गया है। 80 वर्षीय डॉक्टर जौहरी लंबे समय से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने शुक्रवार को अंतिम सांस ली। चिकित्सा जगत में उनके निधन से शोक की लहर दौड़ गई है। बीजेपी समेत […]

dr dinesh johri
inkhbar News
  • Last Updated: September 22, 2023 14:28:13 IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कल्याण सिंह की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे डॉक्टर दिनेश जौहरी का निधन हो गया है। 80 वर्षीय डॉक्टर जौहरी लंबे समय से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने शुक्रवार को अंतिम सांस ली। चिकित्सा जगत में उनके निधन से शोक की लहर दौड़ गई है। बीजेपी समेत सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनकी मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है।

लगातार तीन बार रहे विधायक

डॉक्टर जौहरी बरेली शहर विधानसभा सीट से लगातार तीन बार विधायक रहे। वह 1985 में पहली बार बीजेपी के टिकट पर विधायक चुने गए थे। साल 1991 में उन्होंने कल्याण सिंह की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री के रूप में काम किया। बता दें कि बरेली शहर के प्रेम नगर में उनका आवास है। उनके निधन की खबर मिलते ही लोग उनके आवास पर शोक व्यक्त करने पहुंच रहे हैं।

कल सुबह होगा अंतिम संस्कार

अब तक मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि डॉ जौहरी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में स्थित आवास पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।