Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Operation Ajay: इजराइल से चौथी फ्लाइट पहुंची नई दिल्ली, अब तक 918 भारतीयों की वापसी

Operation Ajay: इजराइल से चौथी फ्लाइट पहुंची नई दिल्ली, अब तक 918 भारतीयों की वापसी

नई दिल्ली। इजरायल-हमास में जारी संघर्ष के बीच भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वतन वापसी के लिए भारत सरकार द्वारा चलाया जा रहा ऑपरेशन अजय आज चौथे जत्थे को लेकर दिल्ली पहुंच गया है। इजरायल छोड़ने के इच्छुक 274 भारतीयों का जत्था रविवार को एक विशेष विमान से नई दिल्ली पहुंचा है। बता दें कि इससे […]

opration ajay
inkhbar News
  • Last Updated: October 15, 2023 12:09:19 IST

नई दिल्ली। इजरायल-हमास में जारी संघर्ष के बीच भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वतन वापसी के लिए भारत सरकार द्वारा चलाया जा रहा ऑपरेशन अजय आज चौथे जत्थे को लेकर दिल्ली पहुंच गया है। इजरायल छोड़ने के इच्छुक 274 भारतीयों का जत्था रविवार को एक विशेष विमान से नई दिल्ली पहुंचा है। बता दें कि इससे पहले तीन फ्लाइट इजरायल से दिल्ली आ चुकी है।

क्या कहा विदेश मंत्री ने?

इससे पहले, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ,सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में कहा, ऑपरेशन अजय आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि 197 भारतीयों का नया बैच विशेष फ्लाइट से वापस आ रहा है। वहीं भारतीय दूतावास ने जानकारी दी थी कि शनिवार को तेल अवीव के बेन गुरियन हवाई अड्डे से दो विशेष उड़ानें संचालित की जाएंगी। बता दें कि यह दोनों उड़ानें स्पाइसजेट और एअर इंडिया की हैं।

अब तक 918 भारतीयों की वापसी

बता दें, शनिवार सुबह इजराइल से 235 भारतीयों का दूसरा जत्था दिल्ली पहुंचा था। वहीं पहली उड़ान से 212 भारतीय स्वदेश लौटे थे। वहीं आज तीसरा व चौथा बैच भारत आया है। इस तरह अब तक इजराइल से 918 भारतीयों की वतन वापसी हो चुकी है। बता दें कि भारत सरकार ने इजराइल और हमास के बीच जारी युद्ध के बाद स्वदेश लौटने के इच्छुक लोगों के लिए ऑपरेशन अजय चलाया है।