Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • French President: मैक्रों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, कहा- फ्रांस हमेशा INDIA के साथ खड़ा रहेगा

French President: मैक्रों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, कहा- फ्रांस हमेशा INDIA के साथ खड़ा रहेगा

French President: नई दिल्ली। भारत आज अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस मौके पर दुनिया के कई देशों के प्रमुखों ने भारत को बधाई दी है। इसी कड़ी में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ट्वीट कर भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। मैक्रों ने दी बधाई इमैनुएल मैक्रों ने ट्वीट […]

French President- PM Modi
inkhbar News
  • Last Updated: August 15, 2022 14:22:27 IST

French President:

नई दिल्ली। भारत आज अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस मौके पर दुनिया के कई देशों के प्रमुखों ने भारत को बधाई दी है। इसी कड़ी में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ट्वीट कर भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

मैक्रों ने दी बधाई

इमैनुएल मैक्रों ने ट्वीट कर लिखा, जैसा कि आप पिछले 75 वर्षों में भारत की शानदार उपलब्धियों का गर्व से जश्न मनाते हैं, आप फ्रांस पर भरोसा कर सकते हैं कि वह हमेशा आपके साथ खड़ा रहेगा।

अमेरिका ने दी बधाई

अमेरिकी की विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा भारत के स्वतंत्रता के 75 वर्षगांठ पर अमेरिका की ओर से मैं वहां के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। इस खास दिन हम देश के लोकतांत्रिक मूल्यों पर विचार करते हैं और उन्हें साझा करते हैं। हम भारत के उन सभी लोगों का सम्मान करते हैं जो देश के उज्जवल भविष्य का निर्माण कर रहे हैं।

बाइडेन ने कही ये बात

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारत को 76वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। उन्होंने इस खास मौके पर कहा कि, भारतीय-अमेरिकियों के साथ दुनिया भर के लोग भारत की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका अपनी लोकतांत्रिक यात्रा का सम्मान करने के लिए भारत के लोगों के साथ शामिल हो रहा है, जो महात्मा गांधी जैसे महापुरूष के सत्य और अहिंसा के स्थायी संदेश द्वारा निर्देशित है।

देशभर में आजादी के जश्न का माहौल

स्वतंत्रता दिवस को लेकर आज पूरे देश में उत्साह और जश्न का माहौल है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक हर जगह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। देशभर के विभिन्न स्मारकों को भी तिरंगे की रोशनी में सजाया गया है। हर राज्य में शहर से लेकर गांव तक लोग अपने-अपने तरीके से आजादी पर्व का उत्सव मना रहे हैं।

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना