Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • लाहौर-कराची से लेकर इस्लामाबाद-रावलपिंडी तक धुंआ धुंआ हुआ पाकिस्तान…जानिए कितने अंदर तक घुसकर भारत ने बरसाएं गोले

लाहौर-कराची से लेकर इस्लामाबाद-रावलपिंडी तक धुंआ धुंआ हुआ पाकिस्तान…जानिए कितने अंदर तक घुसकर भारत ने बरसाएं गोले

पाकिस्तान के हमलों को नाकाम करने के बाद भारतीय सेना ने पड़ोसी मुल्क को हर मोर्चे पर मुंहतोड़ जवाब दिया है और देर रात उसके सभी प्रमुख शहरों में मिसाइलें दागी. आइए जानते हैं भारत की तरफ से जो मिसाइल छोड़ी गईं वो पाकिस्तान के किन शहरों में जाकर गिरीं और वो शहर हमसे कितने दूर हैं।

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: May 9, 2025 08:27:03 IST

India Attack On Pakistan: भारत के ऑपरेशन सिंदूर से तिलमिलाए पाकिस्तान ने 8 और 9 मई की दरमियानी रात भारत के कई प्रमुख शहरों पर मिसाइल से हमला कर दिया, जो पूरी तरह नाकाम रहा। इसके बाद भारत की तरफ से जो हमले हुए उससे पूरे पाकिस्तान में हड़कंप मच गया। भारतीय सेना की तरफ से हर मोर्चे पर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया गया। आइए जानते हैं भारत की तरफ से जो मिसाइल छोड़ी गईं वो पाकिस्तान के किन शहरों में जाकर गिरीं और वो शहर हमसे कितने दूर हैं।

सियालकोट

सियालकोट पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के उत्तर-पूर्व में स्थित है और यहां सेना की छावनी भी है। लाहौर से 100 किलोमीटर दूर स्थित यह शहर पाकिस्तानी व्यापारियों के लिए एक महत्वपूर्ण शहर है। यह शहर अमृतसर से 100 किलोमीटर, दिल्ली से 513 किलोमीटर, जम्मू से 47 किलोमीटर और श्रीनगर से 165 किलोमीटर दूर है।

कराची

कराची पाकिस्तान का सबसे बड़ा शहर और सिंध प्रांत की राजधानी है। समुद्र किनारे बसे इस शहर में सबसे बड़ा बंदरगाह भी है। इसे दुनिया के सबसे बड़े शहरों में भी गिना जाता है, जहां भारतीय सेना ने जमकर हमला किया है। यह पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था के लिहाज से सबसे महत्वपूर्ण शहर है। यह गुजरात सीमा के करीब है। कराची भारतीय सीमा से 350 किलोमीटर दूर है।

इस्लामाबाद

इस्लामाबाद पाकिस्तान की राजधानी है, जहां संसद भवन, सुप्रीम कोर्ट, राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री कार्यालय जैसे प्रमुख सरकारी संस्थान स्थित हैं। यहां भी भारतीय गोले पहुंचे हैं और इससे पता चलता है कि भारत ने पाकिस्तान के दिल तक पहुंचकर हमला किया है। इस्लामाबाद वाघा-अटारी सीमा से 250 किलोमीटर और कश्मीर से करीब 200 किलोमीटर दूर है।

लाहौर

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण शहर है। लाहौर पर भी भारतीय सेना के हमले की खबरें हैं। यह पाकिस्तान का दूसरा सबसे बड़ा शहर है, जो भारत की टारगेट लिस्ट में था।

पेशावर

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर पाकिस्तान के सबसे पुराने और ऐतिहासिक शहरों में से एक है। पेशावर खैबर पख्तूनख्वा का आर्थिक केंद्र है। यह भारत की वाघा-अटारी सीमा से 340 किलोमीटर और जम्मू-कश्मीर से करीब 150 किलोमीटर दूर है।

रावलपिंडी

यह इस्लामाबाद के पास एक बड़ा शहर है और ऐतिहासिक, सैन्य, सांस्कृतिक और आर्थिक दृष्टि से इसका विशेष महत्व है। रावलपिंडी पाकिस्तानी सेना (जनरल हेडक्वार्टर, GHQ) का मुख्यालय है, जो इसे देश का सैन्य केंद्र बनाता है। यह पाकिस्तानी सेना का गढ़ है। वाघा-अटारी सीमा से 250-270 किलोमीटर और नियंत्रण रेखा से करीब 120 किलोमीटर दूर है।

ये भी पढ़ें-

लद्दाख से लेकर भुज तक पाक का हर अटैक फेल, भारत ने मिट्टी में मिलाए 50 से अधिक ड्रोन

भारत ने इस्लामाबाद समेत 7 शहरों पर बोला बड़ा हमला, पाकिस्तान के चार लड़ाकू विमान मार गिराये