Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Gaganyan: 21 अक्टूबर को पहली उड़ान भरेगा गगनयान, केंद्रीय मंत्री जितेद्र सिंह ने दी जानकारी

Gaganyan: 21 अक्टूबर को पहली उड़ान भरेगा गगनयान, केंद्रीय मंत्री जितेद्र सिंह ने दी जानकारी

नई दिल्लीः अगले साल के अंत तक मानव अंतरिक्ष उड़ान के दौरान भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को रखने वाले क्रू मॉड्यूल का परीक्षण करने के लिए आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से परीक्षण वाहन विकास उड़ान (टीवी-डी 1) को अंजाम दिया जाएगा। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा […]

Gaganyan: 21 अक्टूबर को पहली उड़ान भरेगा गगनयान, केंद्रीय मंत्री जितेद्र सिंह ने दी जानकारी
inkhbar News
  • Last Updated: October 11, 2023 09:21:50 IST

नई दिल्लीः अगले साल के अंत तक मानव अंतरिक्ष उड़ान के दौरान भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को रखने वाले क्रू मॉड्यूल का परीक्षण करने के लिए आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से परीक्षण वाहन विकास उड़ान (टीवी-डी 1) को अंजाम दिया जाएगा। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि इसरो 21 अक्तूबर को गगनयान मिशन की पहली परीक्षण उड़ान को अंजाम देगा।

इसरो इंजीनियरों का था अभिनंदन कार्यक्रम

जितेंद्र सिंह ने चंद्रयान-3 और आदित्य एल-1 मिशन में शामिल इसरो इंजीनियरों के अभिनंदन कार्यक्रम में बताया कि परीक्षण में मॉड्यूल को बाहरी अंतरिक्ष में लॉन्च करना, इसे पृथ्वी पर वापस लाना और बंगाल की खाड़ी में उतरने के बाद इसे पुनर्प्राप्त करना शामिल है। आगे उन्होंने बताया कि नौसेना ने मॉड्यूल को पुनर्प्राप्त करने के लिए मॉक ऑपरेशन पहले ही शुरू कर दिया है।

“क्रू एस्केप” प्रणाली का भी होगा परीक्षण 

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने आगे बताया कि क्रू मॉड्यूल के साथ, टीवी-डी1 “क्रू एस्केप” प्रणाली का भी परीक्षण करेगा, जिससे अंतरिक्ष में चढ़ते समय अंतरिक्ष यान को किसी समस्या का सामना करने पर चालक दल को पृथ्वी पर वापस लाने की क्षमता है। उन्होंने आगे कहा कि परीक्षण की सफलता पहले मानवरहित “गगनयान” मिशन और अंततः, निचली-पृथ्वी की कक्षा में बाहरी अंतरिक्ष के लिए मानवरहित मिशन के लिए मंच तैयार करेगी।