Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • भारत की इस राजकुमारी को मेरी प्यारी कहकर बुलाते थे गांधी, भेज चुके सैंकड़ों खत, इन 8 महिलाओं के रहे करीबी

भारत की इस राजकुमारी को मेरी प्यारी कहकर बुलाते थे गांधी, भेज चुके सैंकड़ों खत, इन 8 महिलाओं के रहे करीबी

नई दिल्ली। 15 नवंबर वह दिन है, जब महात्मा गाँधी के हत्यारे नाथू राम गोडसे को फांसी पर लटकाया गया था। गांधी का नाम पूरी दुनिया में बहुत ही आदर और सम्मान से लिया जाता है। गांधी वैसे तो हमेशा नेहरू, सरदार पटेल जैसे नेताओं से घिरे रहते थे लेकिन साथ में कई महिलाएं भी […]

Princess Amrit Kaur
inkhbar News
  • Last Updated: November 15, 2024 10:53:16 IST

नई दिल्ली। 15 नवंबर वह दिन है, जब महात्मा गाँधी के हत्यारे नाथू राम गोडसे को फांसी पर लटकाया गया था। गांधी का नाम पूरी दुनिया में बहुत ही आदर और सम्मान से लिया जाता है। गांधी वैसे तो हमेशा नेहरू, सरदार पटेल जैसे नेताओं से घिरे रहते थे लेकिन साथ में कई महिलाएं भी थी, जो उनके करीब रहीं। आज हम उनके बारे में ही जानेंगे।

ब्रिटिश एडमिरल की बेटी का गांधी प्रेम

ब्रिटिश एडमिरल सर एडमंड स्लेड की बेटी मेडेलीन स्लेड महात्मा गांधी के विचारों से बेहद प्रभावित थीं। फ़्रांसीसी बुद्धिजीवी रोमैन रौलेंड ने महात्मा गांधी की बायोग्राफी लिखी, जिसे पढ़ने के बाद मेडेलीन गांधी के बताए रास्ते पर चलने लगी। गांधी से अपनी पहली मुलाकात को लेकर मेडेलीन कहती हैं कि वो मुझे अपनी बेटी कहते थे। अमेरिका में जन्मी निला क्रैम कुक को निला नागिनी कहकर बुलाते थे। निला गांधी के विचारों से बेहद प्रभावित हुई थीं।

सरला के गांधी

गांधी के जीवन में सबसे करीब रविंद्रनाथ टैगोर की भतीजी सरला देवी चौधरी रहीं। गांधी सरला देवी को अपनी आध्यात्मिक पत्नी कहते थे। बाद में उन्होंने ये भी कबूला कि सरला से रिश्ते की वजह से उनकी शादी टूटते-टूटते बची थी। सरला में हक़ जमाने की आदत थीं, इस वजह से गांधी ने उसने दूरी बना ली। कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष सरोजनी नायडू भी गांधी के बेहद करीब रहीं। सरोजनी नायडू ने कहा था कि लंदन में पहली मुलाकात के दौरान गांधी उन्हें देखते ही पहचान गए थे।

मनु और आभा बनी ख़ास

पंजाब के कपूरथला के राजा सर हरनाम सिंह की बेटी राजकुमारी अमृत कौर भी गांधी के विचारों से बेहद प्रभावित थीं। राजकुमारी कौर को गांधी की सबसे क़रीबी सत्याग्रहियों में माना जाता है। गाँधी और राजकुमारी अमृत कौर ने एक-दूसरे को सैकड़ों खत भेजे थे। आजाद भारत की वो भारत की पहली स्वास्थ्य मंत्री बनी थीं। गांधी खत में खुद को तानाशाह और राजकुमारी कौर को मेरी प्यारी पागल और बागी कहते थे। ऐसे ही डॉ सुशीला नय्यर गांधी के ब्रह्मचर्य पर किए प्रयोगों में शामिल हुईं थीं। आभा गांधी जो गांधी के परपोते कनु गांधी भी बापू के विचारों को मानती थीं। जब गोडसे ने उन्हें गोली मारा तब वो गांधी के साथ ही थीं। मनु गांधी को बापू बहुत मानते थे, वो उसे अपनी पोती बताते थे।

 

 

गोडसे का आखिरी शब्द सुनकर हिंदुओं का फ़ट जाएगा कलेजा, फांसी के बाद भी तड़प रहा था गांधी का हत्यारा

भारतीयों को काट डालेंगे…पाकिस्तान की जर्सी और हाथ में तलवार, वीडियो वायरल!