Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Gangster Vicky Killed: क्रॉस फायरिंग में गैंगस्टर सुखदेव सिंह उर्फ ​​विक्की ढेर, सीआईए की टीम पर किया था हमला

Gangster Vicky Killed: क्रॉस फायरिंग में गैंगस्टर सुखदेव सिंह उर्फ ​​विक्की ढेर, सीआईए की टीम पर किया था हमला

चंडीगढ़: लुधियाना पुलिस ने कोहड़ा माछीवाड़ा रोड पर पंजाब के गैंगस्टर सुखदेव सिंह उर्फ ​​विक्की (Gangster Vicky Killed) को मुठभेड़ में मार गिराया है। वहीं, इसके गिरोह के 3 सदस्यों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। इस फायरिंग के दौरान पुलिस का एक एएसआई भी घायल हो गए और उनकी जांघ […]

Gangster Vicky Killed: क्रॉस फायरिंग में गैंगस्टर सुखदेव सिंह उर्फ ​​विक्की ढेर, सीआईए की टीम पर किया था हमला
inkhbar News
  • Last Updated: December 13, 2023 22:06:04 IST

चंडीगढ़: लुधियाना पुलिस ने कोहड़ा माछीवाड़ा रोड पर पंजाब के गैंगस्टर सुखदेव सिंह उर्फ ​​विक्की (Gangster Vicky Killed) को मुठभेड़ में मार गिराया है। वहीं, इसके गिरोह के 3 सदस्यों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। इस फायरिंग के दौरान पुलिस का एक एएसआई भी घायल हो गए और उनकी जांघ में गोली लग गई। जानकारी के मुताबिक, ​​लुधियाना पुलिस की सीआईए टीम विक्की का पीछा कर रही थी, तभी उसने सीआईए की टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की तरफ से जवाबी कार्रवाई में विक्की ढेर हो गया।

हमले में एक पुलिस अधिकारी घायल

इस फायरिंग के दौरान पुलिस के एक एएसआई भी घायल हो गए हैं। उनकी जांघ में गोली लग गई है। वहीं, एक अन्य पुलिस अधिकारी बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने की वजह से बच गए। हालांकि, पुलिस ने इस दौरान पंजाब के गैंगस्टर सुखदेव सिंह उर्फ ​​विक्की (Gangster Vicky Killed) को मार गिराया है। इसके साथ ही हमले में शामिल 3 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

पुलिस कमिश्नर ने दी जानकारी

लुधियाना के पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल ने बताया कि लुधियाना पुलिस काफी समय से इस गिरोह का पता लगाने की कोशिश कर रही थी। सीएम ने भी इस गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा था। यह गिरोह कई अपराध कर चुका है, कई लोगों को गोली मार चुका है और उनके साथ लूटपाट कर चुका है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि गिरोह के तीन सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और चौथे सुखदेव उर्फ ​​विक्की का पुलिस पीछा कर रही थी। आज क्रॉस फायरिंग में उसे भी मार गिराया गया।

यह भी पढ़ें: Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार