Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Ashok Gehlot On Rape: अशोक गहलोत के रेप वाले बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, कही ये बात

Ashok Gehlot On Rape: अशोक गहलोत के रेप वाले बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, कही ये बात

Ashok Gehlot On Rape: नई दिल्ली। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के रेप वाले बयान को लेकर बीजेपी लगातार उनपर हमलावर है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि है लगता है कि राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत पर सत्ता हावी हो गई है। बताया ओछा बयान बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने मीडिया […]

Giriraj Singh
inkhbar News
  • Last Updated: August 8, 2022 14:01:42 IST

Ashok Gehlot On Rape:

नई दिल्ली। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के रेप वाले बयान को लेकर बीजेपी लगातार उनपर हमलावर है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि है लगता है कि राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत पर सत्ता हावी हो गई है।

बताया ओछा बयान

बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राष्ट्र के हालात को जिस चश्मे से गहलोत देख रहे हैं, ये उसका ही दुष्परिणाम है कि वो बेटियों पर ऐसा ओछा बयान दे रहे हैं। वे आज अराजकता के सहारे राजस्थान की सत्ता पर कायम हैं।

सरकार ने दी सफाई

बता दें कि सीएम गहलोत के बयान को लेकर बढ़ते विवाद पर राजस्थान सीएमओ ऑफिस ने सफाई दी है। मुख्यमंत्री के दफ्तर ने भाजपा की आईटी सेल पर बयान को तोड़मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने सीएम गहलोत का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है और लिखा है कि मुख्यमंत्री के बयान की सच्चाई इस वीडियो में हैं। ओएसडी शशिकांत शर्मा ने ताबड़तोड़ ट्वीट्स कर सरकार की ओर से सफाई दी।

क्या बोले ओएसडी

ओएसडी शशिकांत शर्मा ने अपने दूसरे ट्वीट में बताया कि दो साल पहले ‘इंडियन एक्सप्रेस’ ने रेप के साथ हत्या के बढ़ते आंकड़ों पर आर्टिकल लिखा था, जो मैं आपके साथ शेयर भी कर रहा हूं। इस आर्टिकल में ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट के एक अधिकारी ने भी यही बात कही थी कि फांसी की सजा के डर से अपराधी पीड़िता को मौत के घाट उतार देते हैं। इसके आगे ओएसडी ने तीसरे ट्वीट में कहा कि संभवत: अपराधी को लगता होगा कि हत्या से उसका जुर्म छिप जाएगा और पुलिस तक शिकायत नहीं पहुंचेगी और आंकड़े भी इस दुर्भाग्यपूर्ण ट्रेंड की पुष्टि करते हैं।

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण