Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Google: दुनिया ने 2023 में गूगल पर भारत के बारे में क्या खोजा, सरकार द्वारा लिस्ट जारी

Google: दुनिया ने 2023 में गूगल पर भारत के बारे में क्या खोजा, सरकार द्वारा लिस्ट जारी

नई दिल्लीः साल 2023 अब समापन की ओर है। उससे पहले गूगल पर सर्च किए गए तमाम तरह की लिस्ट जारी किए जा रहे हैं। पहले दुनिया में सबसे ज्यादा किसे सर्च किया गया, फिर उसके बाद भारत में किसे सबसे ज्यादा सर्च किया गया वाला लिस्ट जारी किया गया था। अब 2023 में भारत […]

गूगल सर्च
inkhbar News
  • Last Updated: December 16, 2023 12:55:49 IST

नई दिल्लीः साल 2023 अब समापन की ओर है। उससे पहले गूगल पर सर्च किए गए तमाम तरह की लिस्ट जारी किए जा रहे हैं। पहले दुनिया में सबसे ज्यादा किसे सर्च किया गया, फिर उसके बाद भारत में किसे सबसे ज्यादा सर्च किया गया वाला लिस्ट जारी किया गया था। अब 2023 में भारत के बारे में दुनिया ने क्या गूगल पर खोजा होगा’ विषय पर सरकार का ट्वीट वायरल हो गया है। जिसमें सर्च किया गया है “कैसे भारत वैश्विक दक्षिण का नेतृत्व कर रहा है? क्या भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक पहुंचने वाला पहला देश बन गया है? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता क्यों हैं? अन्य देश भारत की तरह यूपीआई को कब पसंद करेंगे ? कुछ इस तरह के सवाल पूछे गए थे।

भारत में सबसे ज्यादा सर्च किया गया चंद्रयान

गूगल ने अपनी रिपोर्ट में जानकारी दी कि चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता ने समाचार जगत को सुर्खियां दीं, इस घटना के बारे में घरेलू से लेकर विश्व स्तर पर लोगों ने सर्च किया। भारत ने जी20 की अध्यक्षता के तहत इस सम्मेलन की मेजबानी की। गूगल पर देश के लोगों ने इसके बारे में भी काफी जानकारी खोजी।

भूकंप से लेकर क्रिकेट के प्रति रहा जूनून

गूगल द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार समाचार संबंधित सर्च में कर्नाटक चुनाव परिणाम, समान नागरिक संहिता, स्थानीय विकास पर लोगों ने सबसे ज्यादा सर्च किया। इसके अलावा इजरायल-हमास युद्ध और तुर्किये भूकंप को गूगल समाचार के फीचर के द्वारा वैश्विक घटनाओं को समझने की कोशिश की। इस वर्ष क्रिकेट के प्रति भारतीयों का जुनून सातवें आसमान पर था। क्रिकेट विश्व कप, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट मैचों से संबंधित खूब प्रश्न पूछे गए।