Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Greater Noida: कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ बड़ा हादसा, कई गाड़ियों की आपस में टक्कर

Greater Noida: कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ बड़ा हादसा, कई गाड़ियों की आपस में टक्कर

नई दिल्लीः कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह बड़े हादसे की घटना सामने आई है। नोएडा से आगरा की ओर जाने वाली लेन पर दयानतपुर गांव के समीप 12 वाहन एक दूसरे से टकरा गए। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। हादसे के करण एक्सप्रेस वे पर लंबा जाम लग गया। जानकारी […]

Greater Noida
inkhbar News
  • Last Updated: December 27, 2023 10:54:57 IST

नई दिल्लीः कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह बड़े हादसे की घटना सामने आई है। नोएडा से आगरा की ओर जाने वाली लेन पर दयानतपुर गांव के समीप 12 वाहन एक दूसरे से टकरा गए। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। हादसे के करण एक्सप्रेस वे पर लंबा जाम लग गया। जानकारी मिलने के बाद जेवर कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

अगरा में भी हुई वाहनों की टक्कर

वहीं आगरा में बुधवार की सुबह घने कोहरे के कारण करीब एक दर्जन वाहन टकरा गए। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल है। टकराने के बाद वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। खबर मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसा ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के झरना नेशनल हाईवे पर हुआ।

हादसे में एक मुर्गी लदी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर एकत्र राहगीरों की भीड़ मुर्गी लूटने में लग गई। कई लोग गाड़ी से मुर्गी लूट ले गए। वहीं अन्य क्षतिग्रस्त वाहनों से लोग सामान लूटते दिखाई दिए। किसी ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल होता दिख रहा है।

यह भी पढ़ें – http://France: मानव तस्करी के शक में रोके गए विमान के कुछ यात्री नहीं चाहते थे लौटना, जानें वजह