Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • गुजरात चुनाव 2022: आम आदमी पार्टी ने भंग किए सभी संगठन, नया ऐलान जल्द

गुजरात चुनाव 2022: आम आदमी पार्टी ने भंग किए सभी संगठन, नया ऐलान जल्द

गुजरात चुनाव 2022: गांधीनगर। गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर आम आदमी पार्टी ने बड़ा फैसला लिया है. पार्टी ने गुजरात इकाई के सभी को संगठनों को भंग कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने गुजरात से जुड़े सभी संगठनों को भंग करने का ऐलान आज किया है। प्रदेश अध्यक्ष का पद बरकरार बताया जा […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: June 8, 2022 14:09:37 IST

गुजरात चुनाव 2022:

गांधीनगर। गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर आम आदमी पार्टी ने बड़ा फैसला लिया है. पार्टी ने गुजरात इकाई के सभी को संगठनों को भंग कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने गुजरात से जुड़े सभी संगठनों को भंग करने का ऐलान आज किया है।

प्रदेश अध्यक्ष का पद बरकरार

बताया जा रहा है कि गुजरात आम आदमी पार्टी के प्रमुख गोपाल इटालिया को छोड़कर बाकी सभी संगठनों को पार्टी नेतृत्व ने भंग कर दिया गया है। भंग हुए संगठनों में यूथ विंग और मीडिया टीम भी शामिल हैं। खबरों के मुताबिक पार्टी ने ये फैसला आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर किया है। जानकारी के मुताबिक पार्टी नेतृत्व जल्द ही नए सिरे से संगठन को खड़ा करने के लिए बड़ी घोषणा कर सकती है।

इस साल है विधानसभा चुनाव

गौरतलब है कि गुजरात में इसी साल विधानसभा का चुनाव होना है। पिछले दो दशकों से अधिक वक्त से भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की सत्ता पर काबिज है। इस बार के चुनाव में ये पहली बार होगा कि किसी दूसरे राज्य की पार्टी सत्ता के लिए अपनी दावेदारी ठोकेगी। पहले दिल्ली और फिर पंजाब में सरकार बनाने के बाद अब आम आदमी पार्टी नजर गुजरात विधानसभा चुनाव पर है। इसे लेकर पार्टी ने कमर कस ली है। राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कई बार गुजरात का दौरा कर चुके है।

अब बीजेपी की तरफ हार्दिक-अल्पेश

2017 के विधानसभा चुनाव में गुजरात की राजनीति में मजबूत विपक्षी चेहरा बनकर निकले कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल और अल्पेश ठाकोर अब बीजेपी में शामिल हो गए है। अल्पेश ने विधानसभा चुनाव नतीजे आने के कुछ दिन बाद ही कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था। वहीं हार्दिक ने अभी हाल ही में कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए है। ऐसे में इस बार का विधानसभा चुनाव राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के लिए काफी मुश्किल भरा रहने वाला है।

ये भी पढ़े-

क्यों मुस्लिम देशों की आपत्ति पर भारत को तुरंत लेना पड़ा एक्शन, जानिए 5 बड़े कारण