Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • गुजरात चुनाव: पहले चरण की वोटिंग शुरू, 19 जिलों की 89 सीटों पर हो रहा है मतदान

गुजरात चुनाव: पहले चरण की वोटिंग शुरू, 19 जिलों की 89 सीटों पर हो रहा है मतदान

गुजरात चुनाव: गांधीनगर। गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग शुरू हो गई है। 19 जिलों की 89 सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। पहले चरण में करीब 2 करोड़ वोटर 788 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर रहे हैं। मतदान के लिए कुल 14,382 केंद्र बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री […]

(गुजरात चुनाव में पहले चरण की वोटिंग जारी)
inkhbar News
  • Last Updated: December 1, 2022 08:36:16 IST

गुजरात चुनाव:

गांधीनगर। गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग शुरू हो गई है। 19 जिलों की 89 सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। पहले चरण में करीब 2 करोड़ वोटर 788 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर रहे हैं। मतदान के लिए कुल 14,382 केंद्र बनाए गए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने की अपील

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा है कि गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए आज पहले चरण का मतदान हो रहा है। मैं उन सभी मतदाताओं, विशेषकर युवाओं से जो पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं उनसे रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं।

किसके पास कितनी सीटें है?

बता दें कि आज जिन 89 सीटों पर मतदान होने जा रहा है, उसमें भाजपा के पास सबसे ज्यादा 58, कांग्रेस के पास 26 और भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के पास 2 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पास एक सीट है।

2017 का चुनाव परिणाम जानें

गौरतलब है कि गुजरात के 33 जिलों में विधानसभा की कुल 182 सीटें हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव दो चरणों में हुए थे, जिसमें सत्तारूढ़ बीजेपी ने 49.05 प्रतिशत वोटों के साथ 99 सीटें और कांग्रेस ने 41.44 प्रतिशत वोटों के साथ 77 सीटें जीती थी। इसके साथ ही भारतीय ट्राइबल पार्टी को 2, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 1 और निर्दलीय को 3 सीटें मिली थी।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव