Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • गुजरात चुनाव: AAP में शामिल हुए दो बार के BJP विधायक, नहीं मिला था टिकट

गुजरात चुनाव: AAP में शामिल हुए दो बार के BJP विधायक, नहीं मिला था टिकट

गुजरात चुनाव: अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई। पिछले कई दशकों से पारंपरिक रूप से बीजेपी और कांग्रेस के बीच होने वाले चुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी की एंट्री हो गई है। दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाने के बाद AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल की नजरें अब गुजरात पर […]

(केसरी सिंह सोलंकी-गोपाल इटालिया)
inkhbar News
  • Last Updated: November 11, 2022 13:40:21 IST

गुजरात चुनाव:

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई। पिछले कई दशकों से पारंपरिक रूप से बीजेपी और कांग्रेस के बीच होने वाले चुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी की एंट्री हो गई है। दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाने के बाद AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल की नजरें अब गुजरात पर है, वहीं बीजेपी की कोशिश अपने सबसे मजबूत किले को बचाने की है।

सत्तारूढ़ BJP को लगा बड़ा झटका

इसी बीच सत्तारढ़ भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के दो बार के विधायक केसरी सिंह सोलंकी ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। बता दें कि खेड़ा जिले की मटर विधानसभा सीट से विधायक केसरी सिंह को इस बार बीजेपी ने टिकट नहीं दिया है। AAP के गुजरात संयोजक गोपाल इटालिया ने केसरी सिंह सोलंकी का पार्टी में स्वागत किया है।

AAP घोषित कर चुकी है उम्मीदवार

बता दें कि मटर विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी पहले ही अपने प्रत्याशी का ऐलान कर चुकी है। इसीलिए केसरी सिंह सोलंकी के इस सीट से चुनाव लड़ने की संभावना नहीं है। हालांकि बताया जा रहा है कि AAP सोलंकी को किसी दूसरी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बना सकती है।

38 BJP विधायकों का कटा टिकट

बता दें कि गुजरात की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने गुरूवार को 160 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। इस सूची में 38 मौजूदा विधायकों का टिकट काटा गया है, जिसमे कई बड़े मंत्री शामिल हैं। बीजेपी ने इस बार जिन दिग्गजों का टिकट काटा है उनमें पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपणी, पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, भूपेंद्र सिंह चूड़ासमा, प्रदीप सिंह जडेजा आदि का नाम शामिल हैं।

2017 का विधानसभा चुनाव परिणाम

गुजरात के 33 जिलों में विधानसभा की कुल 182 सीटें हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव दो चरणों में हुए थे, जिसमें सत्तारूढ़ बीजेपी ने 49.05 प्रतिशत वोटों के साथ 99 सीटें और कांग्रेस ने 41.44 प्रतिशत वोटों के साथ 77 सीटें जीती थी। इसके साथ ही भारतीय ट्राइबल पार्टी को 2, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 1 और निर्दलीय को 3 सीटें मिली थी।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव