Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Gujarat: पाकिस्तानी मरीन ने भारतीय नाव पर की फायरिंग, 1 मछुआरे की मौत, 6 का अपहरण

Gujarat: पाकिस्तानी मरीन ने भारतीय नाव पर की फायरिंग, 1 मछुआरे की मौत, 6 का अपहरण

गुजरात. Gujarat पाकिस्तानी नौसेना द्वारा भारतीय नाव पर फायरिंग की गई है. इस फायरिंग में एक भारतीय मछुआरे की मौत की खबर है. गुजरात तट के पास हुई गोलीबारी में पाक मरीन ने 6 मछुआरों का अपहरण भी कर लिया है। घटना उस समय हुई जब गुजरात में द्वारका के नजदीक ओखा के पास भारतीय […]

Gujarat
inkhbar News
  • Last Updated: November 7, 2021 15:25:33 IST

गुजरात. Gujarat पाकिस्तानी नौसेना द्वारा भारतीय नाव पर फायरिंग की गई है. इस फायरिंग में एक भारतीय मछुआरे की मौत की खबर है. गुजरात तट के पास हुई गोलीबारी में पाक मरीन ने 6 मछुआरों का अपहरण भी कर लिया है। घटना उस समय हुई जब गुजरात में द्वारका के नजदीक ओखा के पास भारतीय मछुआरे भारतीय समुद्री एरिया में मछली पकड़ने गए हुए थे। उसी दौरान पाकिस्तानी मरीन कंमाडो की बोट वहां से निकली और उन्होंने भारतीय बोट जिसका नाम ‘जलपरी’ था, उस पर फायरिंग कर दी।

6 मछुआरों का अपहरण
भारतीय नाव में मछुआरे भी सवार थे.इस फायरिंग में एक मछुआरे की मौत हो गई है जबकि 6 मछुआरों का अपरहण पाकिस्तानी मरीन कमांडो ने किया है। फिलहाल इस मामले की जांच नेवी और कोस्ट के अलावा सुरक्षा एजेंसियों के द्वारा की जा रही है। अपहरण किए गए मछुआरों को कहां ले जाया गया इसका पता भी फिलहाल नहीं चल सका है।

पहले भी कर चुका फायरिंग
पाकिस्तान बॉर्डर के साथ-साथ समुद्री सीमा पर भी पाकिस्तान इस तरह की हरकतों को अंजाम देता रहता है. पिछले साल अप्रैल में भी गुजरात के समुद्री इलाके में समुद्री सीमा के पास पाकिस्तानी मरीन ने दो बोटों पर फायरिंग की थी.

यह भी पढ़ें:

Delhi air quality: दिल्ली की एयर क्वालिटी लगातार तीसरे दिन ‘बेहद खराब

Ashwagandha Consumption Method : अश्वगंधा के फायदे नुकसान और सेवन विधि

 

Tags