Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Haldwani Roits: हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड मलिक की संपत्ति हो सकती है कुर्क, फोन से बना रखा है दूरी

Haldwani Roits: हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड मलिक की संपत्ति हो सकती है कुर्क, फोन से बना रखा है दूरी

नई दिल्लीः हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। पुलिस की टीमों ने दिल्ली और बरेली में डेरा डाल रखा है। मोबाइल बंद होने के कारण पुलिस को उसकी लोकेशन ट्रेस करने में मुश्किल हो रही है। हालांकि सर्विलांस टीम उसकी लोकेशन लगातार ट्रेस कर रही है। […]

Haldwani Roits: हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड मलिक की संपत्ति हो सकती है कुर्क, फोन से बना रखा है दूरी
inkhbar News
  • Last Updated: February 12, 2024 22:44:58 IST

नई दिल्लीः हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। पुलिस की टीमों ने दिल्ली और बरेली में डेरा डाल रखा है। मोबाइल बंद होने के कारण पुलिस को उसकी लोकेशन ट्रेस करने में मुश्किल हो रही है। हालांकि सर्विलांस टीम उसकी लोकेशन लगातार ट्रेस कर रही है।

पुलिस मान रही है हिंसा का मास्टरमाइंड

बता दें कि मदरसा और धार्मिक स्थल के ध्वस्तीकरण के दौरान सबसे ज्यादा विरोध अब्दुल मलिक ने ही किया था। जांच के लिए कुछ दिन पहले नगर निगम की एक टीम जब मौके पर पहुंची तो अब्दुल मलिक की अधिकारियों से झड़प भी हुई थी। पुलिस और अन्य सूत्र उसे मास्टरमाइंड मानकर बता रहे हैं। मामले में अब्दुल मलिक को भी नामजद किया गया है। वह घटना के बाद से फरार चल रहा है। दो दिन पहले अब्दुल मलिक की दिल्ली से गिरफ्तारी की चर्चा हल्द्वानी से देहरादून और दिल्ली तक हुई थी।

संपत्ति हो सकती है कुर्क

उधर एसएसपी प्रहलाग नारायण मीणा ने बताया कि मलिक की लगातार निगराणी की जा रही है। जल्ह ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दूसरी तरफ मलिक को नगर निगम की ओर से नुकसान की भरपाई के एवज में दिए गए 2.44 करोड़ के लिए नोटिस का जवाब देने के लिए महज तीन दिन का वक्त दिया गया है। यदि तय समय में वह नोटिस का जवाब नहीं दे पाया और नुकसान की भरपाई नहीं कर पाया तो उसकी संपत्ति कुर्क की जा सकती है।

ये भी पढ़ेः