Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Haldwani: हिंसा के मास्टरमाइंड मलिक से होगी 2.68 करोड़ की वसूली, नगर निगम ने डीएम को भेजा पत्र

Haldwani: हिंसा के मास्टरमाइंड मलिक से होगी 2.68 करोड़ की वसूली, नगर निगम ने डीएम को भेजा पत्र

नई दिल्लीः हल्दवानी हिंसा के मास्टरमाइड अब्दुल मलिक पर नगर निगम ने शिकंजा कस दिया है। सोमवार यानी 19 फरवरी को नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने आरसी जारी की। वसूली को लेकर डीएम को चिट्ठी भी भेज दी गई है। पत्र में बताया गया है कि अब्दुल मलिक के कब्जे में सरकारी जमीन को हटाने […]

Haldwani: हिंसा के मास्टरमाइंड मलिक से होगी 2.68 करोड़ वसूली, नगर निगम ने डीएम को भेजा पत्र
inkhbar News
  • Last Updated: February 19, 2024 18:55:47 IST

नई दिल्लीः हल्दवानी हिंसा के मास्टरमाइड अब्दुल मलिक पर नगर निगम ने शिकंजा कस दिया है। सोमवार यानी 19 फरवरी को नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने आरसी जारी की। वसूली को लेकर डीएम को चिट्ठी भी भेज दी गई है। पत्र में बताया गया है कि अब्दुल मलिक के कब्जे में सरकारी जमीन को हटाने के दौरान हुई हिंसा में निगम के कई वाहन समेत सामान जल गया था। इनकी कीमत 2.44 करोड़ है। बता दें कि निगम की ओर से अब्दुल मलिक के घर में नोटिस चस्पा किया गया था। साथ ही 15 फरवरी तक पैसा जमा करने के लिए कहा गया था। इसके बाद निगम ने वसूली के सभी उपाय किए। इसके बाद भी वसूली संभव नहीं हो पाई।

संपत्ति बेचकर होगी भरपाई

पत्र में कहा गया है कि राजस्व विभाग 10 फीसदी की संग्रह व्यय लेता है। इसे लगाकर मलिक से 2.68 करोड़ रुपय की वसूली की जाएगी। वहीं डीएम तहसील के माध्यम से पैसा वसूली करवाएगी। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने कहा कि तहसील वसूली का कार्य करेगी। अब्दुल मलिक अगर नुकसान की गई संपत्ति की भरपाई पैसे देकर नहीं करता है तो मलिक के बैंक खाते फ्रिज किए जाएंगे। साथ ही उसकी संपत्ति को नीलाम करके पैसे की वसूली की जाएगी।