Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Har Ghar Tiranga Campaign: 13-15 अगस्त तक अपने घरों में फहराएं तिरंगा- पीएम मोदी ने की लोगों से अपील

Har Ghar Tiranga Campaign: 13-15 अगस्त तक अपने घरों में फहराएं तिरंगा- पीएम मोदी ने की लोगों से अपील

Har Ghar Tiranga Campaign: नई दिल्ली। हर साल 15 अगस्त को भारत अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। पूरे देश में इसे बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। लोग इस दिन देश की आजादी का जश्न मनाते हैं। लेकिन इस बार 15 अगस्त बेहद खास होने वाला है। स्वतंत्रता दिवस पर इस बार देशभर के तमाम […]

PM Modi
inkhbar News
  • Last Updated: July 22, 2022 14:40:23 IST

Har Ghar Tiranga Campaign:

नई दिल्ली। हर साल 15 अगस्त को भारत अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। पूरे देश में इसे बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। लोग इस दिन देश की आजादी का जश्न मनाते हैं। लेकिन इस बार 15 अगस्त बेहद खास होने वाला है। स्वतंत्रता दिवस पर इस बार देशभर के तमाम घरों में तिरंगे लहराते हुए नजर आ सकते हैं। दरअसल प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि वे 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच अपने-अपने घरों में राष्ट्रध्वज फहराकर हर घर तिरंगा मुहिम को मजबूत करें।

प्रधानमंत्री ने क्या कहा?

पीएम मोदी ने आज ट्वीट करते हुए कहा कि ये मुहिम तिरंगे के साथ हमारे जुड़ाव को गहरा करेगी। पीएम ने ये भी बताया कि 22 जुलाई, 1947 को ही तिरंगे को राष्ट्रध्वज के रूप में अपनाया गया था। हम आज उन सभी लोगों के साहस और प्रयासों को याद करते हैं, जिन्होंने उस समय स्वतंत्र भारत के लिए एक ध्वज का सपना देखा था, जिस वक्त हम औपनिवेशिक शासन के खिलाफ लड़ रहे थे। हम उन महान लोगों के सपने को पूरा करने और उनके सपनों के भारत का निर्माण करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं।

तिरंगे की तस्वीर की शेयर

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि इस साल जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, तो आइए हर घर तिरंगा मुहिम को और मजबूत करें। 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच सब अपने घरों में तिरंगा फहराएं। ये आंदोलन राष्ट्रध्वज के साथ अपने जुड़ाव को गहरा करेगा। पीएम मोदी ने तिरंगे को राष्ट्रध्वज के रूप में अपनाने संबंधी आधिकारिक संवाद की जानकारी भी अपने ट्वीटर हैंडल से शेयर की है। उन्होंने भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा फहराए गए पहले तिरंगे की तस्वीर भी ट्वीट की है।

20 करोड़ घरों में होगा तिरंगा- बीजेपी का दावा

बता दें कि केंद्र सरकार ने भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ को लेकर ‘हर घर तिरंगा’ मुहिम शुरू करने की योजना बनाई है। भारतीय जनता पार्टी का है कि इस मुहिम के तहत भारत के करीब 20 करोड़ घरों में तिरंगा फहराया जाएगा। गृहमंत्री अमित शाह ने भी ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा है कि इस अभियान से देशभर में लगभग 20 करोड़ घरों पर तिरंगे फहराये जाएंगे, जो देश के हर नागरिक विशेषकर युवाओं के मन में देशभक्ति की अखंड ज्योति को और अधिक प्रखर करने का काम करेगा।

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण