Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Har Ghar Tiranga: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पत्नी संग अपने घर पर फहराया तिरंगा, देशवासियों से की ये अपील

Har Ghar Tiranga: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पत्नी संग अपने घर पर फहराया तिरंगा, देशवासियों से की ये अपील

Har Ghar Tiranga: नई दिल्ली। भारत इस वक्त अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। देशवासी बहुत धूम-धाम से आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। आजादी के इस अमृत महोत्सव को खास बनाने के लिए केंद्र सरकार ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चला रही है। ये अभियान आज यानि 13 अगस्त से शुरू होकर […]

Har Ghar Tiranga-Amit Shah
inkhbar News
  • Last Updated: August 13, 2022 11:35:40 IST

Har Ghar Tiranga:

नई दिल्ली। भारत इस वक्त अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। देशवासी बहुत धूम-धाम से आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। आजादी के इस अमृत महोत्सव को खास बनाने के लिए केंद्र सरकार ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चला रही है। ये अभियान आज यानि 13 अगस्त से शुरू होकर 15 अगस्त तक चलेगा।

अमित शाह ने फहराया तिरंगा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घर पर पत्नी सोनल शाह के साथ तिरंगा फहराया। उन्होंने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि पीएम मोदी के आह्वान
पर आज नई दिल्ली में मेरे आवास पर तिरंगा फहराया और मातृभूमि के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर करने वाले हमारे वीर वीरों को श्रद्धांजलि दी।

देशवासियों से की अपील

अमित शाह ने इसके साथ ही देशवासियों से अपील भी की। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, तिरंगा हमारा गौरव है। ये सभी भारतीयों को एकजुट करता है और प्रेरित करता है। मैं सभी देशवासियों से अपील करता हूं कि वो 13-15 अगस्त तक अपने घर पर तिरंगा फहराएं और हर दिल में देशभक्ति की भावना जगाने के इस अभियान का हिस्सा बनें।

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना