Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • 17 अक्टूबर को हरियाणा के CM पद की शपथ लेंगे नायब सिंह सैनी, PM मोदी भी होंगे समारोह में शामिल

17 अक्टूबर को हरियाणा के CM पद की शपथ लेंगे नायब सिंह सैनी, PM मोदी भी होंगे समारोह में शामिल

नई दिल्लीः हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के नौ दिन बाद यानी 17 अक्टूबर 2024 को नायब सिंह सैनी राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सीएम पद के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को बताया […]

PM Modi CM Saini
inkhbar News
  • Last Updated: October 12, 2024 11:59:41 IST

नई दिल्लीः हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के नौ दिन बाद यानी 17 अक्टूबर 2024 को नायब सिंह सैनी राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सीएम पद के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।

केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को बताया कि नायब सिंह सैनी 17 अक्टूबर को पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्य के सीएम पद की शपथ लेंगे। सीएम पद के लिए शपथ ग्रहण समारोह 17 अक्टूबर 2024 को सुबह 10 बजे पंचकूला के दशहरा मैदान में होगा। समारोह में पीएम मोदी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता और भाजपा शासित राज्यों समेत अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।

क्या थे आंकड़े

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सत्ता विरोधी लहर को चुनौती देते हुए 48 सीटें जीतीं। चुनाव से पहले एग्जिट पोल के विपरीत भाजपा ने जीत दर्ज की। कांग्रेस की हार के साथ ही जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) और आम आदमी पार्टी (आप) भी कमजोर हुई। वहीं, इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) महज दो सीटों पर सिमट गई।

ये भी पढ़ेः-हिंदुओ सब एकजुट हो जाओ! दशहरा पर भागवत की दहाड़ से दहल उठे 57 इस्लामिक मुल्क