Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, 31 उम्मीदवारों के नाम, विनेश फोगाट को मिला जुलाना से टिकट

कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, 31 उम्मीदवारों के नाम, विनेश फोगाट को मिला जुलाना से टिकट

कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस सूची में कांग्रेस ने अपने 31 प्रत्याशियों के नाम

Haryana Congress Candidate List 2024
inkhbar News
  • Last Updated: September 6, 2024 22:15:34 IST

नई दिल्ली: कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें पार्टी ने 31 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। खास बात यह है कि कांग्रेस ने हाल ही में पार्टी में शामिल हुईं पहलवान विनेश फोगाट को जींद की जुलाना विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।

विनेश फोगाट का कांग्रेस में स्वागत

शुक्रवार को पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। इसके तुरंत बाद कांग्रेस ने विनेश फोगाट को जींद की जुलाना विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया। कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के खिलाफ मेवा सिंह को लाडवा से और हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान को होडल विधानसभा से टिकट दिया है।

कांग्रेस ने जिन उम्मीदवारों को टिकट दिया है

– कालका: प्रदीप चौधरी
– नारायणगढ़: शैले चौधरी
– साढौरा (एससी): रेनू बाला
– रादौर: बिशन लाल सैनी
– लाडवा: मेवा सिंह
– शाहबाद (एससी): राम करण
– नीलोखेड़ी (एससी): धर्मपाल गोंदर
– असंध: एस. शमशेर सिंह गोगी
– समालखा: धर्म सिंह छोकर
– खरखौदा (एससी): जयवीर सिंह
– सोनीपत: सुरेंद्र पंवार
– गोहाना: जगबीर सिंह मलिक
– बरोदा: इंदुराज सिंह नरवाल
– जुलाना: विनेश फोगाट
– सफीदों: सुभाष गांगोली
– कालांवाली (एससी): शीशपाल सिंह
– डबवाली: अमित सिहाग
– गढ़ी सांपला-किलोई: भूपिंदर सिंह हुड्डा
– रोहतक: भारत भूषण बत्रा
– कलानौर (एससी): शकुंतला खटक
– बहादुरगढ़: राजिंदर सिंह जून
– बादली: कुलदीप वत्स
– झज्जर (एससी): गीता भुक्कल
– बेरी: डॉ. रघुवीर सिंह कादियान
– महेंद्रगढ़: राव दान सिंह
– रेवाड़ी: चिरंजीव राव
– नूंह: आफताब अहमद
– फिरोजपुर झिरका: मामन खान
– पुनहाना: मो. इलियास
– होडल (एससी): उदय भान
– फरीदाबाद एनआईटी: नीरज शर्मा

इससे पहले, शुक्रवार को ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने कांग्रेस जॉइन की थी।

बीजेपी ने पहले ही जारी की थी सूची

कांग्रेस से पहले बीजेपी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी की थी। बीजेपी ने 67 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लाडवा सीट और पूर्व गृहमंत्री अनिल विज को अंबाला कैंट से टिकट दिया है।

चुनाव की तारीखें

हरियाणा में विधानसभा चुनाव 5 अक्टूबर को होगा और चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

 

ये भी पढ़ें: हरियाणा में कांग्रेस लिस्ट तैयार, ये 71 नाम फाइनल, थोड़ी देर में होगा ऐलान