Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Haryana Lok Sabha Election Results 2019: हरियाणा लोकसभा चुनाव 2019 के विजेताओं की हार जीत की पूरी लिस्ट, बीजेपी, कांग्रेस, इनेलो, जेजेपी में कौन आगे पीछे

Haryana Lok Sabha Election Results 2019: हरियाणा लोकसभा चुनाव 2019 के विजेताओं की हार जीत की पूरी लिस्ट, बीजेपी, कांग्रेस, इनेलो, जेजेपी में कौन आगे पीछे

Haryana Lok Sabha Election Results 2019: Complete list of winners updating live BJP Congress INLD JJP Seat winners vote share Narendra Modi Manohar Khattar Rahul Gandhi Bhupinder Singh Hooda लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी ने हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की. वहीं राहुल गांधी की कांग्रेस पार्टी, ओमप्रकाश चौटाला की इंडियन नेशनल लोक दल (आईएनएलडी) और दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी जेजेपी 2019 के आम चुनाव में हरियाणा में एक भी लोकसभा सीट नहीं जीत पाई. साथ ही भूपिंदर सिंह हुड्डा, दुष्यंत चौटाला के साथ ही कांग्रेस नेत्री कुमारी शैलजा हार गईं.

Haryana Lok Sabha Election Results 2019
inkhbar News
  • Last Updated: May 23, 2019 06:27:17 IST

चंडीगढ़. हरियाणा लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे 23 मई को आए. अमित शाह नरेंद्र मोदी की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी, भाजपा) ने हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की है. इसके साथ ही बीजेपी ने राहुल गांधी की कांग्रेस, ओमप्रकाश चौटाला की  इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) और दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी जेजेपी सहित कई पार्टियों एक भी लोकसभा सीट हासिल करने में कामयाब नहीं हुई और बुरी तरह हार गईं.  हरियाणा की हिसार लोकसभा सीट से दुष्यंत चौटाला और रोहतक लोकसभा सीट से भूपेंद्र सिंह हुड्डा हार गए. वहीं अंबाला लोकसभा सीट से बीजेपी के रतन लाल कटारिया ने कांग्रेस की शैलजा को 3 लाख 42 हजार वोटों से हराया. हरियाणा में वोट प्रतिशत की बात करें लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी को 58.02 प्रतिशत, कांग्रेस को 28.42 प्रतिशत और आईएनएलडी को 1.89 प्रतिशत वोट मिले.

हरियाणा लोकसभा चुनाव परिणाम 2019-

लोकसभा सीट  विजेता का नाम  विजयी पार्टी का नाम  हारे प्रत्याशी का नाम  पार्टी का नाम  जीत का अंतर
1 अंबाला AMBALA रतन लाल कटारिया RATTAN LAL KATARIA बीजेपी BJP कुमारी शैलजा SELJA कांग्रेस INC 342345
2 भिवानी महेंद्रगढ़ BHIWANI-MAHENDRAGARH धर्मवीर सिंह DHARAMBIR SINGH  बीजेपी BJP श्रुति चौधरी SHRUTI CHOUDHRY कांग्रेस INC 444463
3 फरीदाबाद FARIDABAD कृष्णा पाल KRISHAN PAL बीजेपी BJP अवतार सिंह भडाना AVTAR SINGH BHADANA कांग्रेस INC 638239
4 गुड़गांव GURGAON राव इंद्रजीत सिंह RAO INDERJIT SINGH बीजेपी BJP कैप्टन अजय सिंह CAPT. AJAY SINGH कांग्रेस INC 386256
5 हिसार HISAR बिजेंद्र सिंह BRIJENDRA SINGH बीजेपी BJP दुष्यंत चौटाला DUSHYANT CHAUTALA जेजेपी JJP 314068
6 करनाल KARNAL संजय भाटिया SANJAY BHATIA बीजेपी BJP कुलदीप शर्मा KULDIP SHARMA कांग्रेस INC 656142
7 कुरूक्षेत्र KURUKSHETRA नायाब सिंह NAYAB SINGH बीजेपी BJP निर्मल सिंह NIRMAL SINGH कांग्रेस INC 384591
8 रोहतक ROHTAK अरविंद कुमार शर्मा ARVIND KUMAR SHARMA बीजेपी BJP दीपेंद्र सिंह हुड्डा DEEPENDER SINGH HOODA कांग्रेस INC 7503
9 सिरसा SIRSA सुनीता दुग्गल SUNITA DUGGAL बीजेपी BJP अशोक तंवर ASHOK TANWAR कांग्रेस INC 309918
10 सोनीपत SONIPAT रमेश चंद्र कौशिक RAMESH CHANDER KAUSHIK बीजेपी BJP भूपेंद्र सिंह हुड्डा BHUPINDER SINGH HOODA कांग्रेस INC 164864

2014 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो हरियाणा में बीजेपी ने 7, इनेलो ने 2 और कांग्रेस ने 1 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की. पिछले चुनाव में राज्य में बीजेपी को 34.70 प्रतिशत, कांग्रेस को 22.90 और इनेलो को 24.40 फीसदी वोट मिले थे. हालांकि पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान हरियाणा में बीजेपी सत्ता में नहीं थी, लेकिन इस चुनाव में राज्य में मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार भी थी, जिसका फायदा बीजेपी को इस चुनाव में राज्य में मिला भी. 

Tags