Haryana News: हरियाणा के रोहतक में एक पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो भी बनाया था, जिसमें उसने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी द्वारा उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की कहानी पूरी दुनिया को बताई, जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। घटना के बाद से मृतक के परिजन गमगीन हैं। वे आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मृतक की दर्दनाक कहानी से हर कोई हैरान और परेशान है।
पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर पति ने की आत्महत्या
रोहतक के डोभ गांव में रहने वाले मगन उर्फ अजय ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी का वीडियो देखने के बाद आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मगन एक साधारण किसान था। उसके जीवन में सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन शादी के डेढ़ साल बाद उसे अपनी पत्नी के बारे में कुछ ऐसा पता चला, जिसने उसके पैरों तले जमीन खिसका दी। मगन को पता चला कि उसकी पत्नी दिव्या ने उससे दूसरी शादी की है। उसका पहली शादी से एक बेटा भी था। उसने बिना तलाक लिए दूसरी शादी कर ली थी। उसका एक पुलिसकर्मी से अफेयर था।
पत्नी का था अवैध संबंध
मगन ने इस संबंध में एक वकील से सलाह ली, जिसने उसे अपनी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कराने की सलाह दी। हालांकि पति मगन ने बड़ा दिल दिखाया और कोई शिकायत नहीं की। मगन ने पहले पति को पैसे दिए और उससे पीछा छुड़ाया। इसके बाद समय के साथ दिव्या का व्यवहार बदलने लगा। मगन को शक होने लगा कि उसकी पत्नी का किसी दूसरे शख्स से अवैध संबंध है। इसी बीच एक दिन उसे पता चला कि उसकी पत्नी का औरंगाबाद के संभाजी नगर निवासी दीपक नाम के पुलिसकर्मी से संबंध है।
पेड़ से लटककर कर ली आत्महत्या
इसके बाद पत्नी और उसके प्रेमी ने मगन को मानसिक रूप से परेशान करना शुरू कर दिया। इसी बीच 18 जून को मगन ने गांव के खेत में पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। हालांकि आत्महत्या करने से पहले मृतक ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। इस वीडियो में मृतक ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के कारनामों को बयां किया था। वीडियो में मगन ने बताया कि दीपक को प्रमोशन के लिए 5 लाख रुपए की जरूरत थी।
पत्नी ने भेजा होटल का वीडियो
इसलिए दिव्या और दीपक दोनों उस पर पैसे देने का दबाव बना रहे थे। मगन ने गेहूं बेचकर डेढ़ लाख रुपए दिए थे। फिर 9 जून को उसने अपना सोने का कंगन गिरवी रखकर 2 लाख रुपए इकट्ठा करके दिव्या को दे दिए, जिसे दिव्या ने बाद में दीपक के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया। यह सब करने के बाद वह मगन पर 1.5 लाख रुपए और देने का दबाव बना रहा था। इसी बीच एक दिन दिव्या ने अपने पति को एक वीडियो भेजा, जिसमें वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ होटल के कमरे में डांस कर रही थी। साथ ही वीडियो में दोनों अश्लील हरकतें भी कर रहे थे।
यह वीडियो देने के बाद मगन पूरी तरह से टूट गया और फिर वह डिप्रेशन में भी चला गया। इसके बाद उसने आत्मघाती कदम उठाया और आत्महत्या कर ली।
जंग के बीच अमेरिका के उपराष्ट्रपति को सुझा मजाक, किया ऐसा पोस्ट, ट्रंप को भी नहीं हो रहा यकीन