Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • हरियाणा: करनाल में दर्दनाक हादसा, राइस मिल की इमारत गिरने से 4 मजदूरों की मौत, कई घायल

हरियाणा: करनाल में दर्दनाक हादसा, राइस मिल की इमारत गिरने से 4 मजदूरों की मौत, कई घायल

करनाल। हरियाणा के करनाल में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां राइस मिल की तीन मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढह गया, जिससे लेबर क्वार्टर में सो रहे करीब 150 मजदूर मलबे में दब गए। इस हादसे में अब तक 4 लोगों के मारे जाने की खबर है, वहीं 20 लोग जख्मी बताए जा […]

(हरियाणा के करनाल में राइस मिल की इमारत ढहने से 4 लोगों की मौत)
inkhbar News
  • Last Updated: April 18, 2023 10:03:11 IST

करनाल। हरियाणा के करनाल में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां राइस मिल की तीन मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढह गया, जिससे लेबर क्वार्टर में सो रहे करीब 150 मजदूर मलबे में दब गए। इस हादसे में अब तक 4 लोगों के मारे जाने की खबर है, वहीं 20 लोग जख्मी बताए जा रहे है।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। अभी तक 100 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। बताया जा रहा है कि अभी कई और लोग मलबे में दबे हो सकते हैं। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

जांच के लिए बनाई गई 2 टीमें

घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद है। मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हदासे में घायल हुए 20 से अधिक मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, प्रशासन ने इस हादसे की जांच के लिए 2 टीमें बनाई हैं।

यह भी पढ़ें-

कर्नाटक चुनाव: येदियुरप्पा के करीबी सहयोगी ने JDS जॉइन की, बीजेपी से नहीं मिला था टिकट

Karnataka Elections: राहुल गांधी बोले- PM मोदी ने अडानी को हजारों करोड़ दिए, हम कर्नाटक के लोगों की मदद करेंगे