Haryanvi Model Mother Video: हरियाणा से बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, हरियाणा के सोनीपत से सोमवार को सनसनी फैला देने वाली खबर सामने आई है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, खरखौदा में हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी नाम की युवती की बर्बरता से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि, मॉडल का शव गांव खांडा के नजदीक रिलायंस नहर में बुरी हालत में मिला। इस मामले को लेकर एक हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल सिम्मी चौधरी की हत्या उसी के बॉयफ्रेंड सुनील ने की थी।
अब हरियाणवी मॉडल सिम्मी चौधरी की मां का बयान काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उनकी मां रोते हुए कहती नजर आ रही है कि, खा गया मेरी बेटी को खा गया।राक्षस मेरी बेटी को खा गया। उसको फांसी होना चाहिए। उनकी मां बार-बार रोते बिलखते इसी बात को दोहराते हुए नजर आ रही है। जो भी इस वीडियो को देखेगा उसका कलेजा पसीज जाएगा।
View this post on Instagram
सुनील ने अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि, शीतल की पहली शादी तीन साल पहले टूट गई थी। उसके बाद शीतल से मेरा अफेयर शुरू हो गया। शीतल को नहीं पता था कि मैं पहले से शादीशुदा हूं। जब उसे इस बारे में पता चला तो वह मुझसे दूर रहने लगी। मैंने कई बार उससे मिलने की कोशिश की। लेकिन उसने न तो मेरा फोन उठाया और न ही मुझसे मिली। इस बीच शीतल की सगाई विशाल नाम के दूसरे लड़के से हो गई। शीतल ने अपने शरीर पर उसका नाम भी गुदवा लिया। मैं यह बर्दाश्त नहीं कर सका और शीतल की हत्या कर दी।