Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • स्वास्थ्य मंत्रालय की हड़ताली डॉक्टरों से ड्यूटी पर लौटने की अपील, समिति का होगा गठन

स्वास्थ्य मंत्रालय की हड़ताली डॉक्टरों से ड्यूटी पर लौटने की अपील, समिति का होगा गठन

नई दिल्ली। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के रेप और हत्या मामले में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन यानी IMA नेआज 24 घंटे की हड़ताल बुलाई है। शनिवार सुबह से प्रदर्शन शुरू हो गया है। इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने डॉक्टरों से हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने का अनुरोध […]

doctors protest
inkhbar News
  • Last Updated: August 17, 2024 14:46:57 IST

नई दिल्ली। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के रेप और हत्या मामले में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन यानी IMA नेआज 24 घंटे की हड़ताल बुलाई है। शनिवार सुबह से प्रदर्शन शुरू हो गया है। इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने डॉक्टरों से हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने का अनुरोध किया है। हालांकि इस पर डॉक्टरों की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि सरकार सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कमेटी का गठन करेगी।

AIIMS में OPD और OT बंद

आज AIIMS में OPD और OT बंद है। हालांकि इस दौरान इमरजेंसी सेवा जारी रहेगी। एम्स फैकल्टी एसोसिएशन द्वारा लिखे पत्र में कहा गया कि आज इमरजेंसी सर्विस छोड़कर सभी रूटीन सेवाएं बंद रहेंगी। कोलकाता रेप कांड के बाद यह फैसला लिया गया है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार समेत कई अन्य राज्यों में ट्रेनी डॉक्टर और डॉक्टर्स ने घटना के खिलाफ प्रदर्शन किया और कैंडल मार्च निकाला।

डॉक्टरों की ये है मांग?

  • रेप-मर्डर केस की एक तय समय सीमा के अंदर प्रोफेशनल जांच हो।
  • आरजी कर मेडिकल कॉलेज पीड़िता को जल्द न्याय मिले और परिवार को सम्मानजनक मुआवजा दिया जाए।
  • डॉक्टरों और अस्पतालों के खिलाफ हिंसा को रोकने के लिए एक पॉलिसी बने।
  • अस्पतालों में डॉक्टरों के लिए सुरक्षित जगहों और रेस्ट एरिया का समुचित व्यवस्था हो।
  • अस्पतालों में एयरपोर्ट की तरह सुरक्षा प्रोटोकॉल की व्यवस्था हो।

 

कोलकाता रेप मर्डर के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर ममता का एक्शन, 42 प्रोफेसर-डॉक्टरों का ट्रांसफर