Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • ‘मेरी मदद करो’, सपने में आकर गुहार लगाती है लाश, खोजने गए तो उड़ गए होश

‘मेरी मदद करो’, सपने में आकर गुहार लगाती है लाश, खोजने गए तो उड़ गए होश

मुंबईः महाराष्ट्र के रत्नागिरी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक के सपने में एक लाश आती थी और मदद मांगती थी। जब पुलिस ने युवक द्वारा बताई गई जगह पर जाकर जांच की तो सभी हैरान रह गए। यह कहानी सुनने में पूरी तरह से फिल्मी लगती है। मामला […]

Ghost in dreams
inkhbar News
  • Last Updated: September 21, 2024 11:17:10 IST

मुंबईः महाराष्ट्र के रत्नागिरी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक के सपने में एक लाश आती थी और मदद मांगती थी। जब पुलिस ने युवक द्वारा बताई गई जगह पर जाकर जांच की तो सभी हैरान रह गए। यह कहानी सुनने में पूरी तरह से फिल्मी लगती है। मामला जिले के भोस्त घाट का है। यहां खेड़ थाने में दर्ज एडीआर के मुताबिक सिंधुदुर्ग जिले के सावंतवाड़ी निवासी निकित आर्य ने पुलिस को बताया कि उसे सपने में खेड़ रेलवे स्टेशन के सामने पहाड़ी पर एक व्यक्ति की लाश दिखाई देती है। वह उससे हर दिन मदद की गुहार लगाता है। जब पुलिस ने युवक द्वारा बताई गई जगह पर जाकर जांच की तो सभी दंग रह गए।

पेड़ के नीचे मिली लाश

पुलिस के मुताबिक जब उन्होंने जांच की तो उन्हें आम के पेड़ के नीचे एक लाश पड़ी मिली। लाश पूरी तरह सड़ चुकी थी। उसके पास ही एक पेड़ की टहनी से प्लास्टिक की रस्सी और तौलिया लटका हुआ था। इतना ही नहीं पुलिस को शव से थोड़ी दूरी पर व्यक्ति का सिर भी मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मृतक व्यक्ति की पहचान शुरू कर दी है।

पुलिस कर रही जांच

हैरान करने वाली बात यह है कि सपना देखने वाले निकित और मृतक व्यक्ति के बीच संबंध जानने के लिए पुलिस युवक का बैकग्राउंड भी खंगाल रही है। वहीं पूछताछ में निकित ने पुलिस को बताया कि उसे सिर्फ इतना याद है कि सपना देखने के बाद वह शव की तलाश में खेड़ आया था। इससे पहले वह गोवा गया था। आपको बता दें पुलिस को निकित का इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी मिला है। वीडियो में वह शव को ढ़ूंढ़ने की बात कर रहा है।

Also Read-UKG की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश, तभी बंदरो का आया झुंड, बच्ची की बची जान

महिला के सीने पर मारी लात, फिर प्राइवेट पार्ट भी दिखाया, पुलिस ने की सारी हदे पार