Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Himachal Cabinet: हिमाचल कैबिनेट की बैठक के बाद दिल्ली दौरे पर सीएम सुक्खू, खरगे और प्रियंका गांधी से करेंगे मुलाकात

Himachal Cabinet: हिमाचल कैबिनेट की बैठक के बाद दिल्ली दौरे पर सीएम सुक्खू, खरगे और प्रियंका गांधी से करेंगे मुलाकात

शिमला: हिमाचल कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली दौरे पर हैं, यहां सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात करेंगे. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का प्रियंका गांधी वाड्रा से भी मुलाकात का कार्यक्रम है. इसके अलावा सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से भी मुलाकात करेंगे। सियासी घटनाक्रम को लेकर होगी चर्चा […]

Sukhwinder Singh Sukhu
inkhbar News
  • Last Updated: March 7, 2024 19:58:35 IST

शिमला: हिमाचल कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली दौरे पर हैं, यहां सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात करेंगे. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का प्रियंका गांधी वाड्रा से भी मुलाकात का कार्यक्रम है. इसके अलावा सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से भी मुलाकात करेंगे।

सियासी घटनाक्रम को लेकर होगी चर्चा

इससे पहले प्रियंका गांधी लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से भी मुलाकात कर चुकी हैं. वहीं हिमाचल प्रदेश में हुई सियासी हलचल के बारे में दोनों मंत्रियों ने प्रियंका गांधी को अवगत करवाया था. अब इसी सियासी घटनाक्रम की चर्चा के लिए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू भी दिल्ली पहुंच रहे हैं. लोकसभा चुनाव भी जल्द ही आने वाले हैं. इस स्थिति में कांग्रेस किसी तरह का कोई नुकसान नहीं करवाना चाहती।

दिल्ली जाने से पहले सीएम सुक्खू ने क्या कहा?

दिल्ली रवाना होने से पहले सीएम सुक्खू ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वे पहली बार दिल्ली नहीं जा रहे हैं. इससे पहले भी हम दिल्ली जाते रहे हैं, यहां हम केंद्रीय आलाकमान से मुलाकात करेंगे. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि अगर कोई अपनी भूल मानकर वापस आना चाहे तो उसके बारे में भी सोचा जा सकता है. बताया जा रहा है कि सीएम सुक्खू हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के 6 बागी विधायकों की वापसी को लेकर भी प्रियंका गांधी से चर्चा कर सकते हैं।

Health Care: रात को मीठा खाने की आदत बन सकती है इन गंभीर समस्याओं का कारण