Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • हिमाचल चुनाव: बदलेगा रिवाज या चलता रहेगा बीजेपी का राज? आज आएगा जनता का फैसला

हिमाचल चुनाव: बदलेगा रिवाज या चलता रहेगा बीजेपी का राज? आज आएगा जनता का फैसला

हिमाचल चुनाव: शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा की सभी 68 सीटों के आज परिणाम सामने आएंगे। प्रदेश में पिछले लगभग चार दशक से हर पांच साल में सत्ता परिवर्तन की परंपरा रही है। साल 1985 के बाद से राज्य में कोई भी पार्टी अपनी सरकार को रिपीट नहीं कर पाई है। वर्तमान में हिमाचल की सत्ता […]

(हिमाचल चुनाव 2022)
inkhbar News
  • Last Updated: December 8, 2022 08:30:49 IST

हिमाचल चुनाव:

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा की सभी 68 सीटों के आज परिणाम सामने आएंगे। प्रदेश में पिछले लगभग चार दशक से हर पांच साल में सत्ता परिवर्तन की परंपरा रही है। साल 1985 के बाद से राज्य में कोई भी पार्टी अपनी सरकार को रिपीट नहीं कर पाई है। वर्तमान में हिमाचल की सत्ता में काबिज बीजेपी की कोशिश इसी रिवाज को तोड़कर अपना राज कायम रखने की है।

बीते महीने 12 नवंबर को हिमाचल की जनता ने अपना फैसला मतपेटियों में कैद कर दिया। आज मतों की गणना की जाएगी। सबकी नजरें इसी बात पर है कि क्या पहाड़ पर सत्ता परिवर्तन का ट्रेंड जारी रहेगा या जयराम ठाकुर की सरकार रिवाज को बदलने में कामयाब होगी।

बीजेपी-कांग्रेस में सीधी लड़ाई

हिमाचल प्रदेश में हमेशा से ही दो पार्टियों का राज रहा है। बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही यहां पर चुनावी टक्कर होती है। इस बार आम आदमी पार्टी ने मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश जरूर की लेकिन बाद में पार्टी ने अपना पूरा फोकस गुजरात पर शिफ्ट कर दिया। इसी वजह से माना जा रहा है कि इस बार भी सीधी लड़ाई बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। हालांकि आम आदमी पार्टी ने भी सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

2017 के नतीजे जान लीजिए

साल 2017 में हुए हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 68 में से 44 सीटों पर जीत हासिल कर स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाई थी। हालांकि उनके सीएम फेस प्रेम कुमार धूमल सुजानपुर विधानसभा सीट से चुनाव हार गए थे। जिसके बाद पार्टी ने जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठाया था। कांग्रेस को इस चुनाव में 21 सीटों पर जीत मिली थी।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव