Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • हिमाचल चुनाव: जेपी नड्डा ने डाला वोट, फिर से बीजेपी सरकार बनने का किया दावा

हिमाचल चुनाव: जेपी नड्डा ने डाला वोट, फिर से बीजेपी सरकार बनने का किया दावा

हिमाचल चुनाव: शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान जारी है। प्रदेश के करीब 56 लाख मतदाता 7 हजार से अधिक बूथों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इसी बीच बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा बिलासपुर के विजयपुर में मतदान करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राज्य में फिर से बीजेपी की सरकार बनने […]

(जेपी नड्डा)
inkhbar News
  • Last Updated: November 12, 2022 13:21:59 IST

हिमाचल चुनाव:

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान जारी है। प्रदेश के करीब 56 लाख मतदाता 7 हजार से अधिक बूथों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इसी बीच बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा बिलासपुर के विजयपुर में मतदान करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राज्य में फिर से बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया।

जेपी नड्डा ने किया मतदान

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनवा के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बिलासपुर के विजयपुर में मतदान केंद्र संख्या-53 में मतदान किया।

सरकार बनने का किया दावा

मतदान करने के बाद जेपी नड्डा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि फिर से बीजेपी सरकार सरकार बनने जा रही है। प्रजातंत्र की दृष्टि से देखा जाए तो आज का दिन त्योहार का दिन होता है जिस दिन जनता अपने मतों का प्रयोग कर अपनी पसंद की सरकार 5 साल के लिए चुनती है। मैं सबसे निवेदन करता हूं कि अधिक से अधिक मतों का प्रयोग करें और प्रजातंत्र को मजबूत बनाए।

सीएम जयराम ने डाला वोट

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज सराज विधानसभा में मतदान केंद्र संख्या 44 पर जाकर मतदान किया। उन्होंने कहा कि मेरा लोगों से अनुरोध है कि आप मतदान के लिए जरूर जाएं और प्राथमिकता के आधार पर जाएं। सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

अनुराग ने भी किया मतदान

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, उनके बेटे और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कई राज्यों में हमारी सरकार दोबारा बनी इसलिए इस बार भी हिमाचल प्रदेश और गुजरात में ऐसा ही होगा। क्योंकि सुशासन, विकास और जनकल्याण के कई काम हुए हैं।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव