Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • हिमाचल: आज भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर, राहुल के साथ करेंगे कदमताल

हिमाचल: आज भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर, राहुल के साथ करेंगे कदमताल

शिमला। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज हिमाचल में प्रवेश कर गई। बता दें कि इस यात्रा की शुरुआत कन्याकुमारी से हुई थी, जिसमें राहुल गांधी 24 किलोमीटर पैदल पिछले 124 दिन से लगातार चल रहे है। आज पदयात्रा के हिमाचल पहुंचने पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने वायनाड सांसद का […]

(भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी)
inkhbar News
  • Last Updated: January 18, 2023 10:04:50 IST

शिमला। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज हिमाचल में प्रवेश कर गई। बता दें कि इस यात्रा की शुरुआत कन्याकुमारी से हुई थी, जिसमें राहुल गांधी 24 किलोमीटर पैदल पिछले 124 दिन से लगातार चल रहे है। आज पदयात्रा के हिमाचल पहुंचने पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने वायनाड सांसद का स्वागत किया। यात्रा में कांग्रेस के करीब 15,000 कार्यकर्ता जुड़ते नज़र आ रहे हैं।

जनसभा को संबोधित करेंगे राहुल गांधी

पंजाब से हिमाचल में प्रवेश करने के बाद अब यह यात्रा काठगढ़ पहुंचेगी। काठगढ़ मंदिर में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष पूजा-अर्चना भी करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:00 बजे भोजन करने के लिए बाई इंदौरा पहुंचेंगे। यात्रा बाद में इंदौरा से होते हुए शाम करीब 4:00 बजे मलोट पहुंचेगी। तकरीबन 5:30 बजे राहुल गांधी एक जनसभा को संबोधित करते नज़र आएंगे। जनसभा के बाद यात्रा पठानकोट की ओर निकलेगी, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करते नज़र आएंगे।

यात्रा में शामिल होंगे कबड्डी खिलाड़ी अजय

बताया जा रहा है कि आज हिमाचल प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर भी जुड़ेंगे। राहुल गांधी ने उन्हें खुद पत्र भेजकर इस यात्रा में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा था, अजय ने निमंत्रण को स्वीकार कर लिया और वो आज इसमें शामिल होंगे। गौरतलब है कि इस यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को निमंत्रण भेजा गया है।

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार