Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश: CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ग्रहण किया कार्यभार, कहा- कभी सोचा नहीं था कि….

हिमाचल प्रदेश: CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ग्रहण किया कार्यभार, कहा- कभी सोचा नहीं था कि….

हिमाचल प्रदेश: शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज प्रदेश सचिवालय पहुंचकर औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि इस कुर्सी पर पहुंचूंगा। शिमला: हिमाचल प्रदेश CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश सचिवालय पहुंचकर औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। संबंधित […]

(Himachal Pradesh-CM Sukhwinder)
inkhbar News
  • Last Updated: December 12, 2022 12:43:14 IST

हिमाचल प्रदेश:

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज प्रदेश सचिवालय पहुंचकर औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि इस कुर्सी पर पहुंचूंगा।

जनता को धन्यवाद किया

सीएम सुक्खू ने कहा कि जनता ने एक आम परिवार के व्यक्ति को जिसने कभी नहीं सोचा था कि वह इस कुर्सी की बागडोर पर पहुंचेगा, यह दिया है इसके लिए मैं जनता का धन्यवाद करता हूं।

अधिकारियों ने दी बधाई

बता दें कि कार्यभार संभालने के बाद अधिकारियों ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को बधाई दी। वहीं उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने अपना कार्यभार संभाला है, यहां पर आज नई शुरुआत हो रही है। जहां तक हमारे द्वारा घोषित की गई गारंटी की बात है तो वह हम उन्हें पूरा करेंगे। कैबिनेट विस्तार के साथ ही इस पर कार्य होगा।

रविवार को ली थी शपथ

गौरतलब है कि रविवार को शिमला रिज मैदान में नादौन से विधायक और कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ हरोली से विधायक मुकेश अग्निहोत्री ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस कार्यक्रम में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे समेत हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव