Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश: मंडी में गरजे PM मोदी, कहा- ‘छोटा राज्य समझकर कांग्रेस ने हल्के में लिया’

हिमाचल प्रदेश: मंडी में गरजे PM मोदी, कहा- ‘छोटा राज्य समझकर कांग्रेस ने हल्के में लिया’

हिमाचल प्रदेश: मंडी। प्रधानमंत्री मोदी आज हिमाचल के चुनावी दौरे पर हैं। उन्होंने मंडी में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से ही हिमाचल प्रदेश को छोटा राज्य समझकर हल्के में लिया है, इसीलिए उनके ऊपर कभी भरोसा ना करें। कांग्रेस ने कभी नहीं दी प्राथमिकता […]

(प्रधानमंत्री मोदी-हिमाचल प्रदेश)
inkhbar News
  • Last Updated: November 5, 2022 15:01:10 IST

हिमाचल प्रदेश:

मंडी। प्रधानमंत्री मोदी आज हिमाचल के चुनावी दौरे पर हैं। उन्होंने मंडी में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से ही हिमाचल प्रदेश को छोटा राज्य समझकर हल्के में लिया है, इसीलिए उनके ऊपर कभी भरोसा ना करें।

कांग्रेस ने कभी नहीं दी प्राथमिकता

पीएम मोदी ने मंडी में कहा कि कांग्रेस ने हमेशा यहीं सोचा है कि हिमाचल छोटा राज्य है, यहां से सिर्फ 3-4 सांसद ही चुनकर आते हैं। इनकी देश की राजनीति में हैसियत ही क्या है। इसी वजह से कांग्रेस ने कभी हिमाचल प्रदेश के विकास को प्राथमिकता नहीं दी और प्रदेश लगातार पीछे होता चला गया।

तरसाओं-भटकाओं नीति पर चली

पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आजादी के बाद से बहुत लंबे समय तक हिमाचल प्रदेश पर शासन किया। कांग्रेस के लिए सरकार में आना और सरकार में रहना राज-पाट चलाने जैसा ही रहा है। पहाड़ी राज्यों में कांग्रेस की दशकों तक तरसाओ, लटकाओ और भटकाओ की नीति पर चलती आई है।

25 साल का कालखंड महत्वपूर्ण

पीएम मोदी ने कहा कि जब भारत अपनी आजादी के 100 साल मनाएगा, तो उसी के आसपास हिमाचल प्रदेश भी स्थापना के 100 वर्ष पूरे करेगा। इसीलिए अगले 25 वर्ष का कालखंड हिमाचल के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। प्रदेश में एक स्थिर सरकार की जरूरत है।

देश के पहले वोटर को किया याद

प्रधानमंत्री मोदी ने मंडी की रैली में दिए अपने भाषण में भारत के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी को याद किया। उन्होंने कहा कि नेगी जी ने अपने जीवनकाल में 30 से अधिक बार मतदान किया था। अभी 2 नवंबर को उन्होंने विधानसभा चुनावों के लिए पोस्टल बैलेट से वोट दिया था। यह बात हर भारतवासी को प्रेरित करेगी।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव