Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Himachal Pradesh: पीएम मोदी बोले- आज हिमाचल प्रदेश के पास IIT और AIIMS दोनों हैं

Himachal Pradesh: पीएम मोदी बोले- आज हिमाचल प्रदेश के पास IIT और AIIMS दोनों हैं

Himachal Pradesh: बिलासपुर। प्रधानमंत्री मोदी ने आज हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में एम्स का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश 8 वर्ष पहले पुरानी सोच को पीछे छोड़ चुका है। आज हिमाचल प्रदेश के पास आईआईटी और एम्स दोनों हैं। यहां विकास की अनंत संभावनाएं पीएम मोदी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का […]

PM Modi
inkhbar News
  • Last Updated: October 5, 2022 14:38:32 IST

Himachal Pradesh:

बिलासपुर। प्रधानमंत्री मोदी ने आज हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में एम्स का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश 8 वर्ष पहले पुरानी सोच को पीछे छोड़ चुका है। आज हिमाचल प्रदेश के पास आईआईटी और एम्स दोनों हैं।

यहां विकास की अनंत संभावनाएं

पीएम मोदी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का एक पक्ष है, जिसमें यहां विकास की अनंत संभावनाएं छिपी हुई हैं। इस प्रदेश की आबो-हवा, वातावरण और यहां की जड़ी-बूटियां अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयुक्त हैं।

वोट की ताकत की वजह से हुआ

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि बिलासपुर को आज शिक्षा और स्वास्थ्य का डबल उपहार मिला है। आज यह सब जो बना है ये आपके वोट की ताकत की वजह से हुआ है। पिछले 8 वर्षों में देश पुरानी सोच को पीछे छोड़कर नई सोच के साथ आगे बढ़ रहा है।

जिन तीन राज्यों का चुनाव किया

बिलासपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ड्रग्स पार्क्स के लिए जिन तीन राज्यों का चुनाव किया गया, उनमें से एक हिमाचल प्रदेश भी हैं। मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए भी जिन 4 राज्यों को चुना गया है, उनमें से एक हिमाचल प्रदेश है। नालागढ़ में मेडिकल डिवाइस पार्क का शिलान्यास इसी का हिस्सा है।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव