Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Himachal Pradesh Political Crisis: हटाए जा सकते हैं सीएम सुक्खू, बागी विधायकों पर भी होगा एक्शन

Himachal Pradesh Political Crisis: हटाए जा सकते हैं सीएम सुक्खू, बागी विधायकों पर भी होगा एक्शन

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार पर संकट आ गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयराम ठाकुर की अगुवाई में भाजपा विधायक दल के नेता राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और ये दावा करते हुए विश्वास मत की मांग करेंगे कि कांग्रेस सरकार ने विधानसभा में बहुमत खो दिया है। उधर, अपने विधायकों की नाराजगी […]

सुखविंदर सिंह सुक्खू
inkhbar News
  • Last Updated: February 28, 2024 07:27:22 IST

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार पर संकट आ गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयराम ठाकुर की अगुवाई में भाजपा विधायक दल के नेता राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और ये दावा करते हुए विश्वास मत की मांग करेंगे कि कांग्रेस सरकार ने विधानसभा में बहुमत खो दिया है। उधर, अपने विधायकों की नाराजगी को देखते हुए अब कांग्रेस पार्टी भी एक्टिव दिख रही है।

विधायकों को मनाने में जुटी कांग्रेस

हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में 6 कांग्रेस विधायकों के भाजपा के प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने के कुछ घंटे बाद अंसतुष्ट विधायकों को मनाने के लिए पार्टी का शीर्ष नेतृत्व भी सक्रिय हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 6 विधायकों से बातचीत करने के लिए वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा डी के शिवकुमार को भेजा है।

हटाए जा सकते हैं सीएम

वहीं एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हिमाचल प्रदेश में बड़ा सियासी उलटफेर हो सकता है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री पद गंवाना पड़ सकता है। खबरों के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इसको लेकर राहुल गांधी से बात की है। ऐसा बताया जा रहा है कि दोनों के बीच सीएम बदलने को लेकर बात हुई है।

यह भी पढ़ें- Paytm Crisis: विजय शेखर शर्मा ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक से क्यों बनाई दूरी, जानिए अंदर की बात