शिमला। हिमाचल प्रदेश को आज 15वां मुख्यमंत्री मिल जाएगा। कांग्रेस पार्टी के नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू अभी थोड़ी ही देर में राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। यह शपथ समारोह हिमाचल की राजधानी शिमला में हो रहा है। कांग्रेस के बड़े नेता इसमें हिस्सा लेने के लिए शिमला पहुंच चुके हैं।
इस बीच बेटे के शपथ ग्रहण समारोह मे शामिल होने के लिए सुक्खू की मां कार्यक्रम स्थल रिज मैदान पहुंची। मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने खुद अपनी मां का स्वागत किया। इस दौरान मां ने बेटे को गले लगाकर बधाई दी।
समाज और प्रदेश की तरक्की हो यही कामना है। मुझे बेहद खुशी महसूस हो रही है: शपथ ग्रहण समारोह से पहले हिमाचल प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की मां संसार देवी, शिमला pic.twitter.com/xgt4Qhkkq4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 11, 2022
शपथ ग्रहण समारोह से पहले हिमाचल प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की मां संसार देवी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि समाज और प्रदेश की तरक्की हो यही कामना है। मुझे बेहद खुशी महसूस हो रही है
Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका
Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव