Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश: सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, मुकेश अग्निहोत्री बने उपमुख्यमंत्री

हिमाचल प्रदेश: सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, मुकेश अग्निहोत्री बने उपमुख्यमंत्री

हिमाचल प्रदेश: शिमला। कांग्रेस नेता और नादौन से विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ हरोली से विधायक मुकेश अग्निहोत्री ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शिमला के रिज मैदान में आयोजित हुए शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता इकट्ठा […]

(सीएम पद की शपथ लेते हुए सुखविंदर सिंह सुक्खू)
inkhbar News
  • Last Updated: December 11, 2022 14:15:30 IST

हिमाचल प्रदेश:

शिमला। कांग्रेस नेता और नादौन से विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ हरोली से विधायक मुकेश अग्निहोत्री ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शिमला के रिज मैदान में आयोजित हुए शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई बड़े नेताओ ने शपथ समारोह में हिस्सा लिया।

विधायक दल की बैठक में नेता चुना गया

विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत से जीत हासिल करने के बाद शनिवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। जिसमें सुखविंदर सिंह सुक्खू को बतौर मुख्यमंत्री और मुकेश अग्निहोत्री को उप मुख्यमंत्री चुना गया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दोनों के नाम के ऐलान किया।

हिमाचल प्रदेश में नहीं बदला रिवाज

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में पिछले लगभग चार दशक से हर पांच साल में सत्ता परिवर्तन की परंपरा रही है। साल 1985 के बाद से राज्य में कोई भी पार्टी अपनी सरकार को रिपीट नहीं कर पाई है। वर्तमान में हिमाचल की सत्ता में काबिज बीजेपी की कोशिश इसी रिवाज को तोड़कर अपना राज कायम रखने की थी लेकिन वो कामयाब नहीं हुई।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव