नई दिल्ली। नॉर्वे के पूर्व मंत्री डॉ. एरिक सोल्हेम ने शनिवार-1 मार्च को राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित NXT कॉन्क्लेव में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने हिंदू धर्म की जमकर तारीफ की। सोल्हेम ने कहा कि हिंदू धर्म पूरी दुनिया को सहिष्णुता का पाठ पढ़ाता है।
डॉ. एरिक सोल्हेम ने कहा कि जहां दुनिया के बाकी धर्म हठधर्मिता करते हैं और छोटी-छोटी वजहों के लिए एक-दूसरे को मार रहे हैं। लेकिन आप हिंदू धर्म में देखिए, यहां आप मूल रूप से शिव या विष्णु या गणेश या जिस भी भगवान की पूजा करना चाहते हैं, आप उनकी पूजा कर सकते हैं। आप अपने तरीके से किसी भी भगवान की पूजा कर सकते हैं। आप जिस तरह से सत्य खोजना चाहते हैं, खोज सकते हैं। उससे किसी को भी कोई समस्या नहीं होगी।
डॉ. एरिक सोल्हेम ने आगे कहा कि देखिए, बाकी दुनिया में मनुष्य की मानवता हमेशा प्रकृति से ऊपर थी। लेकिन पुरानी भारतीयों की सोच में मानवता हमेशा से प्रकृति का हिस्सा थी। इससे काफी फर्क पड़ता है। क्योंकि यदि आप खुद को प्रकृति से ऊपर मानते हैं तो आप जानवरों को मार सकते हैं, जंगलों को नष्ट कर सकते हैं और प्रकृति में तबाही मचा सकते हैं। लेकिन अगर आप खुद को प्रकृति का हिस्सा मानते हैं तो फिर आप जानवरों, फूलों, पौधों, पेड़ों और प्रकृति का सम्मान करना शुरू कर देते हैं।
NXT Conclave में पीएम मोदी ने जमकर की iTV नेटवर्क की तारीफ़, बोले ये दिखाएंगे दुनिया को असली भारत