Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Holi 2024: होली पर गोरखपुर नगर निगम तैयार, 7 घंटे ज्यादा होगी पानी की आपूर्ति

Holi 2024: होली पर गोरखपुर नगर निगम तैयार, 7 घंटे ज्यादा होगी पानी की आपूर्ति

नई दिल्लीः होली में पानी की खपत को देखते हुए नगर निगम के जलकल विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। इस बार होली पर सात घंटे अतिरिक्त पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। आम दिनों में सुबह पांच से 10 बजे, दोपहर 12 से दो बजे तक और फिर शाम पांच से 10 बजे तक नलकूप […]

Holi 2024
inkhbar News
  • Last Updated: March 24, 2024 08:24:08 IST

नई दिल्लीः होली में पानी की खपत को देखते हुए नगर निगम के जलकल विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। इस बार होली पर सात घंटे अतिरिक्त पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। आम दिनों में सुबह पांच से 10 बजे, दोपहर 12 से दो बजे तक और फिर शाम पांच से 10 बजे तक नलकूप चालू रहते हैं।

ये रहेगी टाइमिंग

होली के दिन यह सुबह 4:00 बजे से 4:00 बजे तक लगातार खुली रहेंगी। इसके बाद शाम पांच बजे से रात 12 बजे तक आपूर्ति चालू रहेगी। प्रतिदिन मात्र एक घंटे पेयजल आपूर्ति बंद रहेगी। जलकल महाप्रबंधक राघवेंद कुमार ने अभियंताओं को क्षेत्र में खराब पड़े सभी हैंडपंपों को प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कर चालू करने का निर्देश दिया है।

जो रिबोर योग्य हैं, उनको रिबोर किया जाए। सभी टैंकर चालू अवस्था में रहें और उनमें पर्याप्त टोटियां लगी हों। जलापूर्ति के समय क्लोरिनेशन किया जाए। अभियंता सभी नलकूपों का निरीक्षण कर उनकी स्थिति जांच लें ताकि आपूर्ति में कोई दिक्कत न आए।

यह भी पढ़ें-

Today’s Rashifal: वृषभ, मकर और कर्क राशि वालों के लिए दिन होगा अच्छा, जानें दैनिक राशिफल