Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार 2 जून को एक बड़ा विमान हादसा हुआ। यह विमान एयर इंडिया का विमान था, जिसमें 242 यात्री सवार थे। इस हादसे के बाद अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर परिचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि अगली सूचना तक सभी उड़ानों का परिचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।
इस भीषण हादसे के बाद देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फौरन प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से बात और जिसके बाद माननीय अमित शाह खुद घटना का जायजा लेने के लिए अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए। दिल्ली से अहमदाबाद जाते हुए उनका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वो बेहद निराश और उदास नजर आ हैं।
#WATCH | Union Home Minister Amit Shah departs for Ahmedabad from Delhi pic.twitter.com/zxQ1jZQbAl
— ANI (@ANI) June 12, 2025
इसके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी घटना पर दुख जताया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “अहमदाबाद में हुए दुखद विमान हादसे के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है। यह दिल दहला देने वाली आपदा है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं प्रभावित लोगों के साथ हैं। दुख की इस घड़ी में पूरा देश उनके साथ खड़ा है।”
‘कोई नहीं बचा’, Ahmedabad Plane Crash में सभी यात्रियों की मौत पर किसने किया खुलासा? क्या है सबूत