Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Honey Singh Divorce: शादी के 12 साल बाद हनी सिंह ने लिया पत्नी से तलाक, दिल्ली की फैमिली कोर्ट ने दी मंजूरी

Honey Singh Divorce: शादी के 12 साल बाद हनी सिंह ने लिया पत्नी से तलाक, दिल्ली की फैमिली कोर्ट ने दी मंजूरी

नई दिल्ली: बॉलिवुड के मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह का ढ़ाई साल केस चलने के बाद पत्नी शालिनी तलवार से तलाक हो गया है। दिल्ली की एक फैमिली कोर्ट ने 7 अक्टूबर को रैपर और उनकी पत्नी के तलाक को मंजूर दी है। दोनों शादी के 12 साल बाद अलग हुए हैं। हनी पर […]

Honey Singh Divorce: शादी के 12 साल बाद हनी सिंह ने लिया पत्नी से तलाक, दिल्ली की फैमिली कोर्ट ने दी मंजूरी
inkhbar News
  • Last Updated: November 7, 2023 19:19:39 IST

नई दिल्ली: बॉलिवुड के मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह का ढ़ाई साल केस चलने के बाद पत्नी शालिनी तलवार से तलाक हो गया है। दिल्ली की एक फैमिली कोर्ट ने 7 अक्टूबर को रैपर और उनकी पत्नी के तलाक को मंजूर दी है। दोनों शादी के 12 साल बाद अलग हुए हैं।

हनी पर लगे घरेलू हिंसा के आरोप

जानकारी हो कि हनी सिंह पर शालिनी ने घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि हनी और उनके परिवार ने मिलकर उन्हें मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित किया था। हालांकि, दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद शालिनी ने अपना आरोप वापस ले लिया था।

बता दें कि पिछले साल के सितंबर महीने में हनी सिंह ने शालिनी को 1 करोड़ रुपए का डिमांड ड्राफ्ट दिया था।

यह भी पढ़ें: Sam Bahadur Trailer: जानें कब जारी होगा ‘सैम बहादुर’ का ट्रेलर, विक्की कौशल ने शेयर किया नया पोस्टर

कपल ने की थी सीक्रेट शादी

शादी से पहले करीब 20 सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद कपल साल 2011 में शादी के बंधन में बंधा। दिल्ली के एक गुरुद्वारे में सिख रीति रिवाजों के साथ दोनों ने शादी की थी। बता दें कि हनी और उनकी पत्नी ने काफी सीक्रेटली शादी की थी। उनकी शादी में सिर्फ उनके परिवार के लोग ही शामिल थे। इसके 3 साल बाद तक कपल ने अपनी शादी को छुपा कर रखा था। फिर जब इन दोनों के अफेयर की खबरें सामने आने लगीं, तब जाकर हनी सिंह ने एक रिएलिटी शो में शालिनी के साथ अपनी शादी को कबूला।