Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Maharashtra के संभाजीनगर में भयावह हादसा, जिंदा जलने से एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

Maharashtra के संभाजीनगर में भयावह हादसा, जिंदा जलने से एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

नई दिल्ली। महाराष्‍ट्र में एक दर्दनाक घटना हुई है। संभाजीनगर में एक मकान में आग लगने से एक ही परिवार के 7 लोग जिंदा जल गए। मरने वालों में 3 महिला, दो पुरुष तथा बच्‍चे शामिल हैं। आग की इस भीषण घटना से आसपास के इलाके में भी कोहराम मच गया। हादसा इतनी सुबह हुआ […]

Massive fire
inkhbar News
  • Last Updated: April 3, 2024 09:34:58 IST

नई दिल्ली। महाराष्‍ट्र में एक दर्दनाक घटना हुई है। संभाजीनगर में एक मकान में आग लगने से एक ही परिवार के 7 लोग जिंदा जल गए। मरने वालों में 3 महिला, दो पुरुष तथा बच्‍चे शामिल हैं। आग की इस भीषण घटना से आसपास के इलाके में भी कोहराम मच गया।

हादसा इतनी सुबह हुआ है कि शुरुआत में तो पास-पड़ोस के लोगों को कुछ समझ ही नहीं आया। जब तक घटना की भयावहता का पता चला, तब तक मकान जलकर खाक हो चुका था। बता दें कि सुबह के चार बजे घटना के वक्त सभी पीड़ित गहरी नींद में सो रहे थे।

कैसे लगी आग?

जानकारी के मुताबिक, महाराष्‍ट्र के संभाजीनगर में आग लगने की भयावह घटना सामने आई है। ऐसा बताया जा रहा है कि संभाजीनगर के छावनी इलाके में एक दुकान में आग लग गई थी। पहले एक टेलर की दुकान में आग लगी, फिर देखते ही देखते आग की लपटें ऊपर के फ्लोर तक पहुंच गईं। जिसके बाद आग तुरंत पूरे घर में फैल गई। जिस इमारत में टेलर की दुकान थी, उसके ऊपर बने कमरों में परिवार रहता था। इससे पहले की परिवार के सदस्‍य कुछ समझ पाते, वे आग की चपेट में आ गए।