Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, दो बसों की टक्कर में 3 लोगों की मौत, 20 घायल

ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, दो बसों की टक्कर में 3 लोगों की मौत, 20 घायल

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। ग्रेटर नोएडा एक्स्प्रेस-वे पर दो बसों की भीषण टक्कर हो गई। जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिनमें दो लोगों की हालत गंभीर है। नॉलेज पार्क के तहत ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर […]

(Accident on Greater Noida Expressway)
inkhbar News
  • Last Updated: December 18, 2022 09:10:07 IST

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। ग्रेटर नोएडा एक्स्प्रेस-वे पर दो बसों की भीषण टक्कर हो गई। जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिनमें दो लोगों की हालत गंभीर है।

क्या थी हादसे की वजह?

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने जानकारी दी है कि हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक तेज गति से शराब पीकर गाड़ी चलाने की वजह से ये हादसा हुआ है।

जाम जैसी स्थिति पैदा हुई

बता दें कि दोनो वाहनों के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का आधा हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों की चीख-पुकार सुनकर दुर्घटनास्थल पर काफी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। बताया जा रहा है कि एक बस मध्य प्रदेश से दिल्ली आ रही थी। वहीं, दूसरी बस प्रतापगढ़ से आनंद विहार जा रही थी। घटना की वजह से एक्सप्रेसवे पर जाम की स्थिति पैदा हो गई थी।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव