Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • कितना खतरनाक है पाकिस्तान का फतेह-1 बैलिस्टिक मिसाइल जिसे पाक ने दिल्ली पर था छोड़ा, Video में देखिए क्या हुआ हश्र

कितना खतरनाक है पाकिस्तान का फतेह-1 बैलिस्टिक मिसाइल जिसे पाक ने दिल्ली पर था छोड़ा, Video में देखिए क्या हुआ हश्र

Pakistan Attacks Delhi: भारत और पाकिस्तान जंग के बीच पाक सेना ने आधी रात को दिल्ली पर हमला करने की कोशिश की। राजधानी दिल्ली को दहलाने के लिए पकिस्तान की तरफ से फतह बैलिस्टिक मिसाइल दागी गई, जिसे हरियाणा के सिरसा में मार गिराया गया। आइये जानते हैं यह मिसाइल कितना खतरनाक है, जिसे भारत ने हवा में ही राख बनाकर उड़ा दिया।

Operation Sindoor
inkhbar News
  • Last Updated: May 10, 2025 09:12:23 IST

Pakistan Attacks Delhi: भारत और पाकिस्तान जंग के बीच पाक सेना ने आधी रात को दिल्ली पर हमला करने की कोशिश की। राजधानी दिल्ली को दहलाने के लिए पकिस्तान की तरफ से फतह बैलिस्टिक मिसाइल दागी गई, जिसे हरियाणा के सिरसा में मार गिराया गया। आइये जानते हैं यह मिसाइल कितना खतरनाक है, जिसे भारत ने हवा में ही राख बनाकर उड़ा दिया। इसके मलबे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

फतेह-1 बैलिस्टिक मिसाइल कितना खतरनाक?

फतह-1 मिसाइल एक छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसे पाकिस्तान ने स्वदेश में ही निर्मित किया है। इसकी रेंज 150 किलोमीटर है। इसका उन्नत संस्करण फतह-2 है और अगर इसकी बात करें तो यह 400 किलोमीटर तक वार कर सकता है। इस मिसाइल की मारक क्षमता बेहद सटीक मानी जाती है, जिसकी वजह से यह भारत के महत्वपूर्ण स्थानों पर खतरा पैदा कर सकती है।

कम लागत में बढ़िया रिजल्ट

फतह मिसाइल बनाने की लागत बहुत कम है और इसका परिचालन लागत भी कम है, साथ ही यह उन्नत नेविगेशन सिस्टम, फ्लाइट कंट्रोल तकनीक और मौजूदा मिसाइल डिफेंस सिस्टम को चुनौती देने की क्षमताओं से लैस है। पाकिस्तानी सेना के दावे के मुताबिक यह मिसाइल 10 मीटर के भीतर अपने लक्ष्य को भेद सकती है।

भारत की एस-400 रक्षा प्रणाली को खतरा

पाकिस्तान कहता रहा है कि उसने फतह मिसाइल इसलिए बनाई है ताकि वह भारत की सुरक्षा प्रणाली को भेद सके। उदाहरण के लिए पाकिस्तान ने फतह-2 मिसाइल खास तौर पर रूस में बने एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम को चुनौती देने के लिए विकसित की है। यह मिसाइल एस-400 जैसे मोबाइल लक्ष्यों को भी निशाना बना सकती है, जो भारत की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।

 

पाक की कब्र खोद दी…भारत के बैलेस्टिक मिसाइल से रात में कांपा पाकिस्तान, खोद डाले जगह-जगह कुंए

आधी रात में दिल्ली दहलाने के लिए पाकिस्तान ने दागी फतह 2 मिसाइल, भारत ने खतरनाक बैलिस्टिक को हवा में मार गिराया