Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Ahmedabad Plane Crash:कैसे हुआ अहमदाबाद विमान हादसा? पीछे की वजह का हुआ खुलासा

Ahmedabad Plane Crash:कैसे हुआ अहमदाबाद विमान हादसा? पीछे की वजह का हुआ खुलासा

Ahmedabad plane crash:गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एक बड़ा विमान हादसा हुआ। यात्रियों को लेकर जा रहा एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा अहमदाबाद में टेकऑफ के दौरान हुआ। बताया जा रहा है कि फ्लाइट का पिछला हिस्सा पेड़ से टकरा गया। विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। न्यूज एजेंसी एएनआई […]

Ahmedabad plane crash
inkhbar News
  • Last Updated: June 12, 2025 14:26:06 IST

Ahmedabad plane crash:गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एक बड़ा विमान हादसा हुआ। यात्रियों को लेकर जा रहा एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा अहमदाबाद में टेकऑफ के दौरान हुआ। बताया जा रहा है कि फ्लाइट का पिछला हिस्सा पेड़ से टकरा गया। विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, विमान में क्रू मेंबर समेत 242 यात्री सवार थे। इस हादसे में जान-माल का कितना नुकसान हुआ है, इसका पता नहीं चल पाया है। हालांकि, बताया जा रहा है कि कुछ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हॉर्स कैंप के पास हुआ हादसा

हादसा अहमदाबाद हॉर्स कैंप के पास हुआ। यह इलाका सिविल अस्पताल के पास है। विमान हादसे में भारी नुकसान हुआ है। राज्य पुलिस कंट्रोल रूम ने हादसे की पुष्टि की है। जो विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है उसका नंबर AI171 है। विमान अहमदाबाद के मेघानी नगर इलाके के ऊपर दोपहर करीब 1.30 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

विमान में रूपाणी के भी सवार होने की आशंका

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और डीजीपी से बात की है। उन्होंने विमान हादसे की प्रारंभिक जानकारी ली। यह भी जानकारी सामने आ रही है कि विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे।

अमित शाह ने हादसे की जानकारी ली

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और डीजीपी से बात की है। उन्होंने विमान हादसे की प्रारंभिक जानकारी ली। यह भी जानकारी सामने आ रही है कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी विमान में सवार थे। सीएम भूपेंद्र पटेल अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

चटकारे ले लेकर खा रहे हैं चाइनीस फूड? आज ही इस डिश से कर लें तौबा, वरना आंतों का कर देगा सर्वनाश

Punjab:लुधियाना की मशहूर इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर की कार में मिली लाश, शव की हालत देख पुलिस भी दंग

रामबाण नहीं सेहत का दुश्मन है जामुन! अगर गलती से भी खाया इन 5 फूड्स के साथ तो छलनी हो जाएगा आपका लीवर, पेट में बन जाएगा ‘जहर’